Jammu Kashmir News: जम्मू और कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी गंभीर आरोपों के घेरे में हैं. आर्मी अफसर की पत्नी पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. साथ ही, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है.

