Last Updated:
Begusarai Job Camp: बिहार के बेगूसराय में 10वीं पास युवाओं के लिए जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैंप लगाया जा रहा है. निजी कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी, जिसमें चयनित युवाओं को 12,500 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी.
बेगूसराय: अगर आप बिहार के बेगूसराय या आसपास के जिले से हैं और साथ ही 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. जिला नियोजनालय बेगूसराय की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी SVATANTRA MICROFIN LTD. युवाओं को नौकरी का मौका देगी.जिला नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने लोकल 18 पर ये जानकारी सबसे पहले दी है.
दो पदों के लिए होगा चयन
बता दें कि कंपनी में दो पदों पर भर्ती की जाएगी. SFO के 25 पद और RO-C के 15 पद निर्धारित हैं. दोनों पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है. SFO पद के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष और RO-C के लिए 18 से 32 वर्ष निर्धारित है. दोनों पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,500 मासिक वेतन मिलेगा. नौकरी के साथ PF, ESIC, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. जॉब लोकेशन घर से 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में होगी.
कैसे करें आवेदन?
जिला नियोजनालय के YP पंकज राजपूत ने लोकल 18 से बताया NCS Portal (www.ncs.gov.in) और निबंधित होना जरूरी है. अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के साथ 15 अक्टूबर को जॉब कैंप स्थल पर पहुंचना होगा.साथ में बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो लेकर जाना होगा. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
