Last Updated:
बीएसएफ ने सांबा जिले से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. इस युवक के मोबाइल में 14 पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं. यह युवक सरहद के करीब क्या कर रहा था और उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर क्यों सेव थे, सहित तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए ज्वाइंट टीम पूछताछ में जुटी हुई हैं.
पाकिस्तान की सीमा के करीब से बीएसएफ ने युपी के एक युवक को हिरासत में लिया है. (एआई इमेज)
Jammu & Kashmir News: सरहद की चौकसी पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. बीएसएफ ने सांबा जिले से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. पड़ताल के दौरान, इस संदिग्ध युवक के फोन से +92 कंट्री कोड से शुरू होने वाले 14 मोबाइल नंबर मिले हैं. यह कंट्री कोड पाकिस्तान का है और इन्हीं मोबाइल नंबरों ने सुरक्षा एजेंसियों की बेचैनी बढ़ा दी है. अब बीएसएफ, आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है.
सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम रोज की तरफ सांबा जिले सटी भारत-पाकिस्तार की सरहद पर गश्त कर रही थी. इसी बीच, इसी बीच उनकी नजर एक ऐसे संदिग्ध शख्स पर पड़ी, उनसे छिपने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ की टीम ने चेतावनी देते हुए उसे बाहर आकर सरेंडर करने के लिए कहा. जिसके बाद वह शख्स घुटनों के बल आ गया और सरेंडर कर दिया. तलाशी के दौरान, इस शख्स के कब्जे से तो कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. लेकिन, जब उसके मोबाइल को खंगाला गया तो उसमें कुछ ऐसा मिला, जिसने पेट्रोलिंग टीम में माथे पर बल ला दिए.
आखिर संदिग्ध शख्स के मोबाइल से बीएसएफ का क्या मिला?
सुरक्षाबलों के अनुसार, इस संदिग्ध युवक के मोबाइल में 14 ऐसे मोबाइल नंबर दर्ज थे, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान से था. ये सभी मोबाइल नंबर कंट्री कोड +92 से शुरू हो रहे थे. इन नंबरों के मिलने के साथ बीएसएफ ने इस संदिग्ध शख्स को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ में इस संदिग्ध युवक की पहचान शेर खान के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. शुरूआत जांच में यह भी पता चला है कि वह इन दिनों जम्मू के गुम्मट इलाके में रह रहा था. मोबाइल फोन में सीमा पार के इतने सारे नंबर मिलने के बाद मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.
रामगढ़ पुलिस थाने को सौंपा गया आरोपी
प्रारंभिक पूछताछ के बाद बीएसएफ ने शेर खान को रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल, रामगढ़ थाना पुलिस और खुफिया एजेंसियों की ज्वाइंट टीम शेर खान से मैराथन पूछताछ कर रही हैं. ज्वाइंट टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि शेर खान के मोबाइल फोन से पाकिस्तानी नंबर किसके है. ये नंबर इस शख्स के मोबाइल फोन पर क्यों सेव थे. सीमापार बैठे लोगों का इस शख्स से क्या संबंध है. ज्वाइंट टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है या किसी नापाक साजिश के तहत बॉर्डर तक पहुंचा था? इसके अलावा, जम्मू के गुम्मट में उसके रहने के पीछे का असल मकसद क्या था? पुलिस इस मामले में तमाम कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच में जुटी हुईं है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें

