Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ECI Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग में SIR पर मतभेद? रिपोर्ट आते ही विपक्ष ने घेरा, राहुल-अखिलेश ने क्या कहा?
Hindi News

ECI Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग में SIR पर मतभेद? रिपोर्ट आते ही विपक्ष ने घेरा, राहुल-अखिलेश ने क्या कहा?

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 23, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

EC Gyanesh Kumar Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इंडियनल एक्सप्रेक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया से लेकर चुनावी व्यवस्था और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दे शामिल होने की बात कही गई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है. उन्होंने वोट चोरी को राजद्रोह बताया और कहा कि समय आने पर वह इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई की बात करेंगे. विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.

हालांकि इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग की ओर से भी सफाई सामने आई है. आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें SIR समेत आयोग के फैसलों को लेकर तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद होने की बात कही गई थी. सूत्रों के मुताबिक आयोग में किसी मुद्दे पर विचार के दौरान चुनाव आयुक्त सवाल उठा सकते हैं. वे स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी भी दर्ज करा सकते हैं. लेकिन हर टिप्पणी को औपचारिक असहमति यानी अलग मत नहीं माना जा सकता. आयोग के सूत्रों का कहना है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी रही है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में जिन कथित आपत्तियों का जिक्र किया गया है उनका वास्तविक स्वरूप क्या था और आयोग की ओर से दी गई सफाई इन दावों को किस तरह स्पष्ट करती है. इसी मुद्दे पर अब सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. लाइव ब्लॉग में हम आपको इस मामले से जुड़े हर बड़े अपडेट से रूबरू कराएंगे.

September 23, 202614:19 IST

Election Commission Dispute Live: डिजिटल सिस्टम और वोटर लिस्ट पर भी सफाई

EC Gyanesh Kumar News Live: ECI ने कहा कि उसके डिजिटल मंच ECINet समेत सभी सिस्टम कड़े डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संचालित होते हैं. आयोग के मुताबिक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी यानी ERO और जिला निर्वाचन अधिकारी यानी DEO को कानून के तहत मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची से नाम हटाने की वैधानिक शक्तियां प्राप्त हैं. आयोग ने कहा कि वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

September 23, 202614:17 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: 10 महीनों में 40 नई पहल शुरू करने का दावा

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग ने कहा कि पिछले 10 महीनों में करीब 40 नई पहल शुरू की गई हैं. इस दौरान देशभर में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण और SIR जैसे चुनाव सुधारों पर काम किया गया. आयोग के मुताबिक पिछले एक साल में लिए गए सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं. बिहार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में बड़े चुनाव और चुनाव से जुड़े अभ्यास भी सफलतापूर्वक कराए गए हैं.

September 23, 202614:17 IST

Election Commission Dispute Live: अलग-अलग राय निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा- चुनाव आयोग

EC Gyanesh Kumar News Live: आयोग ने कहा कि सदस्यों की ओर से किसी फैसले के मसौदा चरण में सवाल उठाना या सुझाव देना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में सुधार करना होता है. आयोग के मुताबिक अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं. चुनाव आयोग के किसी भी अधिकारी की ओर से चुनाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जा सकते हैं.

September 23, 202614:16 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत काम करता है आयोग- ECI

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत काम करने वाली बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है. आयोग के कामकाज में पारदर्शिता, कानूनी प्रावधानों का पालन और आंतरिक जांच की व्यवस्था शामिल है. आयोग के मुताबिक उसके सभी आधिकारिक आदेश और फैसले कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किए जाते हैं.

September 23, 202614:09 IST

Election Commission Dispute Live: अब रिपोर्ट और आयोग की सफाई आमने-सामने

EC Gyanesh Kumar News Live: पूरे मामले में फिलहाल एक तरफ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों की कथित लिखित आपत्तियों का दावा है. दूसरी तरफ चुनाव आयोग के सूत्र इन आपत्तियों को अंतिम फैसलों से जोड़कर मतभेद मानने से इनकार कर रहे हैं. आयोग का कहना है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए. ऐसे में अब बहस रिपोर्ट में बताए गए कथित आपत्तियों और आयोग की ओर से दी गई सफाई के बीच केंद्रित है.

September 23, 202614:06 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: राहुल गांधी ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

Election Commission Dispute Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच वीडियो जारी किया है. राहुल गांधी ने वोट चोरी को राजद्रोह बताया और कहा कि समय आने पर वह इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई की बात करेंगे. उनके बयान के बाद विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग को लेकर हमले और तेज हो गए हैं. प्रियंका गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं.

September 23, 202614:05 IST

Election Commission Dispute Live: अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की

EC Gyanesh Kumar News Live: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्ति दर्ज कराई है तो यह गंभीर सवाल है. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसी स्वतंत्र संस्था के सदस्यों को निष्पक्ष तरीके से काम करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी आपत्तियों पर सुनवाई नहीं होती है तो यह गंभीर स्थिति है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील भी की.

September 23, 202614:04 IST

EC Gyanesh Kumar Live: कपिल सिब्बल ने भी उठाए सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े डिजिटल सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. सिब्बल का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर काम करने वाले ERO के पास होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि ERO को सॉफ्टवेयर का पूरा अधिकार नहीं दिया गया है और सिस्टम का नियंत्रण सेंट्रल स्तर पर होने से स्थानीय अधिकारियों की भूमिका प्रभावित हो सकती है.

September 23, 202614:02 IST

Election Commission Dispute Live: ERO और डिजिटल सिस्टम को लेकर भी सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: रिपोर्ट में मतदाता सूची से जुड़े डिजिटल सिस्टम और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों यानी ईआरओ की भूमिका का भी जिक्र है. दावा किया गया कि चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची के डेटाबेस तक पहुंच और उसके प्रबंधन से जुड़े कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए. इसके अलावा आयोग के आईटी सिस्टम से जुड़े काम के बंटवारे को लेकर भी आपत्तियां सामने आने की बात रिपोर्ट में कही गई है.

September 23, 202614:01 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: कानून की धारा 18 का भी दिया गया हवाला

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग के सूत्रों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से जुड़े 2023 के कानून की धारा 18 का हवाला भी दिया है. इसके मुताबिक आयोग का कामकाज जहां तक संभव हो सर्वसम्मति से किया जाना चाहिए. अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो तो उस मामले में बहुमत की राय के आधार पर फैसला किया जाता है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए.

September 23, 202613:59 IST

Election Commission Dispute Live: टिप्पणी और औपचारिक असहमति में अंतर

EC Gyanesh Kumar News Live: आयोग के सूत्रों ने कहा कि किसी मुद्दे पर विचार के दौरान चुनाव आयुक्त सवाल उठा सकते हैं. वे स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी भी दे सकते हैं. लेकिन ऐसी हर टिप्पणी को औपचारिक असहमति नहीं माना जा सकता. आयोग के मुताबिक अंतिम निर्णय और विचार-विमर्श के दौरान सामने आने वाली अलग-अलग राय को अलग-अलग तरीके से देखा जाना चाहिए.

September 23, 202613:59 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग ने मतभेद की खबरों का किया खंडन

Election Commission Dispute Live: विवाद बढ़ने के बाद चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों की ओर से सफाई दी गई है. सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें SIR समेत आयोग के फैसलों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की बात कही गई थी. आयोग के मुताबिक SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और तीनों सदस्यों की मंजूरी रही है.

September 23, 202613:59 IST

Election Commission Dispute Live: SIR को लेकर उठे सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR से जुड़े फैसले भी शामिल थे. इसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के साथ चुनावी प्रक्रिया में किए गए कुछ बदलावों पर सवाल उठाए जाने की बात कही गई. रिपोर्ट के सामने आने के बाद चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई.

September 23, 202613:57 IST

EC Gyanesh Kumar Live: चुनाव आयोग में कथित मतभेद की रिपोर्ट से सियासी हलचल

Election Commission Dispute Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से लेकर SIR और चुनावी व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा भारी? ट्रंप के नए बिल से भारत और चीन की क्यों उड़ी नींद? | Donald Trump Signs New Law on Russia-Iran Sanctions India’s Russian Oil Imports in Focus Amid 100% Tariff Threat
Next Article BJP ने नए राज्य प्रभारियों की घोषणा की, स्मृति ईरानी को क्या मिला? हरीश द्विवेदी को बिहार की कमान | BJP State In-Charges Full List: Smriti Irani Gets Haryana-Chhattisgarh, Harish Dwivedi Bihar News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

BJP ने नए राज्य प्रभारियों की घोषणा की, स्मृति ईरानी को क्या मिला? हरीश द्विवेदी को बिहार की कमान | BJP State In-Charges Full List: Smriti Irani Gets Haryana-Chhattisgarh, Harish Dwivedi Bihar News Hindi

September 23, 2026

रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा भारी? ट्रंप के नए बिल से भारत और चीन की क्यों उड़ी नींद? | Donald Trump Signs New Law on Russia-Iran Sanctions India’s Russian Oil Imports in Focus Amid 100% Tariff Threat

September 23, 2026

संकट में 55000 हेक्टेयर खेती, 25 दिन में खाली हो जाएगा मेट्टूर डैम? कावेरी के बहाव ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

September 23, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,932)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

BJP ने नए राज्य प्रभारियों की घोषणा की, स्मृति ईरानी को क्या मिला? हरीश द्विवेदी को बिहार की कमान | BJP State In-Charges Full List: Smriti Irani Gets Haryana-Chhattisgarh, Harish Dwivedi Bihar News Hindi

September 23, 2026

ECI Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग में SIR पर मतभेद? रिपोर्ट आते ही विपक्ष ने घेरा, राहुल-अखिलेश ने क्या कहा?

September 23, 2026

रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा भारी? ट्रंप के नए बिल से भारत और चीन की क्यों उड़ी नींद? | Donald Trump Signs New Law on Russia-Iran Sanctions India’s Russian Oil Imports in Focus Amid 100% Tariff Threat

September 23, 2026

संकट में 55000 हेक्टेयर खेती, 25 दिन में खाली हो जाएगा मेट्टूर डैम? कावेरी के बहाव ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

September 23, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

BJP ने नए राज्य प्रभारियों की घोषणा की, स्मृति ईरानी को क्या मिला? हरीश द्विवेदी को बिहार की कमान | BJP State In-Charges Full List: Smriti Irani Gets Haryana-Chhattisgarh, Harish Dwivedi Bihar News Hindi

September 23, 2026

ECI Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग में SIR पर मतभेद? रिपोर्ट आते ही विपक्ष ने घेरा, राहुल-अखिलेश ने क्या कहा?

September 23, 2026

रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा भारी? ट्रंप के नए बिल से भारत और चीन की क्यों उड़ी नींद? | Donald Trump Signs New Law on Russia-Iran Sanctions India’s Russian Oil Imports in Focus Amid 100% Tariff Threat

September 23, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.