Last Updated:
ओडिशा के मलकानगिरि जिले में वन विभाग ने पैंगोलिन की 352 खाल बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, जब्त खालों का कुल वजन करीब दो किलोग्राम है. आरोपियों को पद्मागिरि-पांड्रीपानी मार्ग पर पकड़ा गया है. खालों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है. पैंगोलिन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजाति है.
ओडिशा के मलकानगिरि जिले में वन विभाग ने पैंगोलिन की 352 खाल बरामद कर छह लोगों को अरेस्ट किया है. (एआई इमेज)
क्राइम न्यूज. ओडिशा के मलकानगिरि जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पैंगोलिन की 352 खाल बरामद की हैं. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. खालों का कुल वजन करीब दो किलोग्राम बताया गया है. इन्हें ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी वन विभाग ने जब्त कर लिया है. दरअसल, मामला शनिवार का है.
मलकानगिरि के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) साई किरण डीएन के मुताबिक, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि वन्यजीवों के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग पद्मागिरि-पांड्रीपानी मार्ग से गुजरने वाले हैं. सूचना के बाद टीम ने इस रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी और वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान टीम को कुछ वाहन संदिग्ध नजर आए.
वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहनों से पैंगोलिन की खालें बरामद हुईं. जब पूरी जांच की गई तो कुल 352 खालें मिलीं. अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गईं इन सभी खालों का वजन करीब दो किलोग्राम है. खालों की बरामदगी के बाद वन विभाग ने मौके पर ही छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
साथ ही खालों को ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों से अब पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें कि पैंगोलिन एक संरक्षित वन्यजीव है. इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में रखा गया है. ऐसे में पैंगोलिन का शिकार करना, उसे मारना, उसके अंगों को अपने पास रखना या उनका अवैध कारोबार करना गंभीर अपराध है.
कानून में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी संख्या में पैंगोलिन की खालें कहां से लाई गई थीं और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था. अधिकारियों को शक है कि इस मामले के पीछे वन्यजीव तस्करी से जुड़ा बड़ा नेटवर्क हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए वन विभाग तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.
डीएफओ ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें

