Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 6
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटके – west Bengal murshidabad earthquake people fear heavy rain landslide natural disaster
Hindi News

भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटके – west Bengal murshidabad earthquake people fear heavy rain landslide natural disaster

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटके

Last Updated:September 06, 2026, 09:24 IST

Earthquake News: प्राकृतिक आपदाएं किसी को बताकर नहीं आती हैं, लेकिन जब आती हैं तो व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाती हैं. नेपाल में प्रकृति के हिंसक रूप से पूरी दुनिया रूबरू हुई. अब पश्चिम बंगाल में इसकी झलक देखते ही लोग दहशत में आ गए.

भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटकेZoom

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में देर रात आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए. (फाइल फोटो)

Earthquake News: प्रकृति यदि कुपित हो जाए तो उसका रूप कैसा होगा? यदि इसे देखना हो तो नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को देख ले. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भी प्रकृति इन दिनों कुपित है. दरअसल, मुर्शिदाबाद में इन दिनों भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. इस वजह से कई जगहों पर लैंडस्‍लाइड की घटनाएं हुई हैं. भूस्‍खलन की वजह से न्‍यूज फरक्‍का रेल रूट बाधित हो गया था, जिसके कड़ी मशक्‍कत के बाद दुरुस्‍त किया गया. अब उसी मुर्शिदाबाद में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया. रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई.

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप रात 10 बजकर 24 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. NCS ने इसका केंद्र मुर्शिदाबाद में ही रिकॉर्ड किया है. भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है.

5 बड़े भूकंप जिसने लाई थी तबाही

  1. 1934 का बिहार-नेपाल भूकंप: 15 जनवरी 1934 को आए 8.1 मैग्नीट्यूड के भूकंप ने बिहार से लेकर नेपाल तक भारी तबाही मचाई. करीब 10,700 से 12,000 लोगों की मौत हुई, जिनमें बिहार में 7,253 मौतें दर्ज की गईं. राजनगर, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर और पटना में बड़ी संख्या में इमारतें और बाजार तबाह हो गए. सीतामढ़ी में एक भी घर सुरक्षित नहीं बचा था.
  2. 1950 का असम-तिब्बत भूकंप: 15 अगस्त 1950 को आए इस भूकंप की तीव्रता 8.7 मैग्नीट्यूड थी. इसे भारत के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंपों में गिना जाता है. इसमें करीब 4,800 लोगों की मौत हुई थी. यह भारतीय और यूरेशियन प्लेट के टकराव के कारण आया था.
  3. 2001 का भुज भूकंप: 7.6 मैग्नीट्यूड के इस भूकंप ने गुजरात में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. करीब 20,023 लोगों की मौत, 1.66 लाख लोग घायल और लगभग 4 लाख इमारतें क्षतिग्रस्त या तबाह हुईं. गुजरात के कच्छ जिले में करीब 90 फीसदी घरों को नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह नष्ट हो गए.
  4. 2005 का कश्मीर भूकंप: 7.6 मैग्नीट्यूड के इस भूकंप ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही मचाई. इसमें करीब 79,000 से 86,000 लोगों की मौत का अनुमान है.
  5. 2015 का नेपाल भूकंप: 7.8 मैग्नीट्यूड का यह भूकंप नेपाल के गोरखा जिले में केंद्रित था. भारतीय और यूरेशियन प्लेटों की टक्कर से आए इस भूकंप में नेपाल समेत भारत, बांग्लादेश और चीन में करीब 9,000 लोगों की मौत हुई और 22,000 से ज्यादा लोग घायल हुए. आर्थिक नुकसान का अनुमान करीब 7.8 अरब डॉलर लगाया गया था.

घरों से बाहर निकले लोग

स्थानीय स्तर पर बताया गया कि झटके धुलियान और फराक्का के बीच के इलाके में महसूस किए गए. भूस्खलन और भारी बारिश की मार झेल रहे मुर्शिदाबाद में भूकंप के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद देर रात अचानक आए झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया.

बंगाल में पहले भी आ चुके हैं भूकंप

पश्चिम बंगाल और इसके आसपास का बंगाल बेसिन भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र रहा है. इतिहास में कई बड़े भूकंपों का असर बंगाल तक पहुंचा है. विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल बेसिन कई सक्रिय भ्रंश क्षेत्रों के प्रभाव में आता है, इसलिए छोटे-बड़े भूकंपों की गतिविधि को पूरी तरह असामान्य नहीं माना जा सकता.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Location :

Murshidabad,West Bengal

First Published :

September 06, 2026, 08:59 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमोदी कैबिनेट में विस्तार या संसद का सत्र? आखिर दिल्ली में क्यों जुटे BJP सांसद, क्या होने वाला है बड़ा फैसला? | Why BJP MPs staying in Delhi Modi Cabinet Expansion or Parliament special session 2026
Next Article कौन है अनामिका पासवान? आम जनमत पार्टी की थी अध्यक्ष, 620cr चंदा विवाद के बाद चर्चा में, अब BJP में बड़े पद पर | Who Is Anamika Paswan Aam Janmat Party Received ₹620 Crore in Donations Candidate in the Election
HawkNews
  • Website

Related Posts

कौन है अनामिका पासवान? आम जनमत पार्टी की थी अध्यक्ष, 620cr चंदा विवाद के बाद चर्चा में, अब BJP में बड़े पद पर | Who Is Anamika Paswan Aam Janmat Party Received ₹620 Crore in Donations Candidate in the Election

September 6, 2026

मोदी कैबिनेट में विस्तार या संसद का सत्र? आखिर दिल्ली में क्यों जुटे BJP सांसद, क्या होने वाला है बड़ा फैसला? | Why BJP MPs staying in Delhi Modi Cabinet Expansion or Parliament special session 2026

September 6, 2026

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन

September 6, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,527)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

कौन है अनामिका पासवान? आम जनमत पार्टी की थी अध्यक्ष, 620cr चंदा विवाद के बाद चर्चा में, अब BJP में बड़े पद पर | Who Is Anamika Paswan Aam Janmat Party Received ₹620 Crore in Donations Candidate in the Election

September 6, 2026

भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटके – west Bengal murshidabad earthquake people fear heavy rain landslide natural disaster

September 6, 2026

मोदी कैबिनेट में विस्तार या संसद का सत्र? आखिर दिल्ली में क्यों जुटे BJP सांसद, क्या होने वाला है बड़ा फैसला? | Why BJP MPs staying in Delhi Modi Cabinet Expansion or Parliament special session 2026

September 6, 2026

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन

September 6, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

कौन है अनामिका पासवान? आम जनमत पार्टी की थी अध्यक्ष, 620cr चंदा विवाद के बाद चर्चा में, अब BJP में बड़े पद पर | Who Is Anamika Paswan Aam Janmat Party Received ₹620 Crore in Donations Candidate in the Election

September 6, 2026

भारत में जहां लैंडस्‍लाइड से आई थी तबाही, वहां अब भूकंप के झटके – west Bengal murshidabad earthquake people fear heavy rain landslide natural disaster

September 6, 2026

मोदी कैबिनेट में विस्तार या संसद का सत्र? आखिर दिल्ली में क्यों जुटे BJP सांसद, क्या होने वाला है बड़ा फैसला? | Why BJP MPs staying in Delhi Modi Cabinet Expansion or Parliament special session 2026

September 6, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.