Last Updated:
Krishna Janmashtami 2026: दुकानदार वैभव कुमार ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार खास तौर पर मथुरा वृंदावन से कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार मंगवाया गया है. हमारे पास रत्न जड़ित पोशाकें, आकर्षक मुकुट और बेहतरीन ड्रेसेस उपलब्ध हैं. चारभुजा नाथ के श्रृंगार की भी पूरी रेंज हमारे पास है.
भीलवाड़ा: वस्त्र नगरी भीलवाड़ा सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम दिखाई दे रही है. कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए भीलवाड़ा शहर के बाजार पूरी तरीके से सज चुके हैं. विभिन्न वैरायटी के कृष्ण एसेसरीज बाजार में खास तौर पर लोगों द्वारा पसंद किया जा रहे हैं. भगवान कृष्ण के जन्मदिन के लिए शहरवासी बाजार में उमड़र है और लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न वैरायटी की पोशाकें और श्रृंगार सामग्री खरीद रहे है.
इस बार बाजार में कान्हा के लिए विशेष रूप से रत्न जड़ित पोशाकें, आकर्षक मुकुट और मनमोहक बांसुरी के साथ कईं आकर्षक सजावट के सामान उपलब्ध है. दुकानों पर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु बाल गोपाल के साथ-साथ नन्हीं राधा-रानी के लिए भी एक से बढ़कर एक सुंदर ड्रेसेस और श्रृंगार खरीद रहे है.
कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा
दुकानदार वैभव कुमार ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार खास तौर पर मथुरा वृंदावन से कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार मंगवाया गया है. हमारे पास रत्न जड़ित पोशाकें, आकर्षक मुकुट और बेहतरीन ड्रेसेस उपलब्ध हैं. चारभुजा नाथ के श्रृंगार की भी पूरी रेंज हमारे पास है. गांव और शहर दोनों जगहों से लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं और खास तौर पर राज के लिए स्पेशल डिमांड मिल रही है.
हमारे पास ₹10 से स्टार्टिंग से लेकर 5 हजार तक ठाकुर जी के श्रृंगार
इस बार लोग कुछ अलग और बिल्कुल नई चीजें पसंद कर रहे हैं. इसलिए हमने भी नए डिजाइन और नई वैरायटी तैयार की हैं. वहीं अगर कीमत की बात की जाए तो हमारे पास ₹10 से स्टार्टिंग से लेकर 5 हजार तक ठाकुर जी के श्रृंगार उपलब्ध है. इस बार खास बात यह है कि कृष्ण भक्तों द्वारा मानव स्वरूप राधा रानी और नन्हे लड्डू गोपाल की डिमांड सबसे ज्यादा है. ज्यादातर श्रृंगार हम हमारे द्वारा खुद बनवेट हैं और कुछ ऐसे समान है जो हम मथुरा व वृंदावन से मंगवाते हैं.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें

