Last Updated:
पाकिस्तान ने SCO की फैमिली फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर क्रॉप कर दी. इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शहबाज शरीफ के दफ्तर को जमकर लताड़ा. शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी हरकतों से भारत के साथ ‘खेल’ खेलने की कोशिश न करे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी की तस्वीर भले हटा दी, लेकिन अगर मोदी चाहें तो पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से हटा सकते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फाइल फोटो.
शहबाज शरीफ की नीच हरकत पर भारत से पाकिस्तान को चेतावनी मिली है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एससीओ समिट वाली पीएम मोदी की तस्वीर क्रॉप किए जाने पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की तस्वीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रॉप किए जाने पर एकनाथ शिंदे ने साफ-साफ चेताया कि पाकिस्तान को भारत के साथ इस तरह के ‘खेल’ खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा सकते हैं.
एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी की फोटो क्रॉप किए जाने पर मंगलवार को कहा, ‘पाकिस्तान ने जो किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पाकिस्तान हमेशा से ऐसी हरकतें करता आया है. हालांकि, मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने मोदी जी की तस्वीर भले ही हटा दी हो, लेकिन अगर मोदी जी चाहें तो वह पाकिस्तान को दुनिया के मैप से हटा सकते हैं.’
शिंदे की यह टिप्पणी शहबाज शरीफ के कार्यालय की ओर से एससीओ की ‘फैमिली फोटो’ का एडिटेड वर्जन शेयर किए जाने के बाद आई है. इस तस्वीर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को बीच में दिखाया गया था, जबकि कई अन्य नेताओं को तस्वीर से हटा दिया गया था. मूल तस्वीर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन के एक सत्र से पहले ली गई थी. इसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ खड़े नजर आ रहे थे.
एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे लोगों और हमारी बहनों के साथ गंभीर अपराध किया था. उन्होंने उनका सिंदूर मिटा दिया था. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया. उन्होंने 11 एयरबेस कैंपों को भी नष्ट कर दिया और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया.’
उन्होंने आगे कहा, ‘पूरा देश भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर गर्व करता है. इसलिए पाकिस्तान को हमारे देश के साथ इस तरह के खेल खेलने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए.’ एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि तस्वीर से प्रधानमंत्री मोदी को हटाने से भारत या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
उन्होंने कहा, ‘मैं यह भी कहना चाहूंगा कि किसी तस्वीर को हटाने जैसी हरकत प्रधानमंत्री मोदी को 140 करोड़ भारतीयों के दिलों से नहीं मिटा सकती. वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी आज भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं.’ गौरतलब है कि एससीओ समिट में पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ के सामने ही आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ा था. पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर किसी तरह का ‘दोहरा मापदंड’ नहीं हो सकता.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

