Last Updated:
Mumbai News: भगवान गणेश के आगमन की तिथि ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर महाराष्ट्र में तो गणेशोत्सव की धूम कुछ अलग ही होती है. पूरा प्रदेश भगवान गणेश की भक्ति में डूब जाता है. हमेशा काम के पीछे भागने वाली मुंबई भी आध्यात्मिक रंग में रंग जाती है.
मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमा लाने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ पर अंडा फेंकने का मामला सामने आया है.
Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी घटना हुई है. भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडा फेंकने का आरोप है. इस वाकये से मौके पर तनाव फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और हालात को काबू में करने का प्रयास किया गया. घटना से नाराज कुछ लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए भी देखे गए. अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणे ने कहा कि जब हम गणपति की आगमन यात्रा निकाल रहे थे. पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक इमारत से यात्रा पर अंडे फेंके गए. यह घटना आपत्तिजनक है. हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल में लाया गया.
भूलेश्वर में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले मुंबई के भुलेश्वर में शनिवार रात करीब 10 बजे 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में 5 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल थीं. पुलिस ने बताया कि प्रतिमा लालबाग से भुलेश्वर लाई जा रही थी. पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले प्रतिमा के पीछे लगा वेल्डिंग सपोर्ट टूट गया.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें

