Last Updated:
IRCTC kitchens Nws- यात्रियों को बेहतर और क्वालिटी वाला खाना देने के लिए आईआरसीटीसी ने किचन में एआई तकनीक वाले कैमरे लगाए हैं, जिनकों दिल्ली मुख्यालय के कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी होती है.
थोड़ी सी गंदगी दिखने पर तुरंत किया जाता है अलर्ट.
नई दिल्ली. इंडियन टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की कश्मीर से कन्याकुमारी तक बनी किचन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. यात्रियों को गुणवत्ता और स्वादिष्ट खाना देने के लिए लिए आईआरसीटीसी दिल्ली मुख्यायल में बने कंट्रोल रूम से मोनिटर कर रहा है. खास बात यह है कि ये सभी किचन एआई कैमरे से लैस की गयी हैं, जिनको कंट्रोल रूम से सीधा लिंक किया गया है. यहां से हर एक्टीविटी पर आईआरसीटीसी की टीम नजर रखे हुए हैं.
आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय जैन ने बताया कि देशभर में करीब 800 किचन हैं, जिन पर रोजाना करीब 18 लाख मील तैयार होते हैं. आईआरसीटीसी यात्रियों को दिए जाने वाले मील को स्वादिष्ट बनाने के साथ गुणवत्ता पर फोकस कर रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी किचन में एआई तकनीक वाले कैमरे लगाए हैं, जो आईआरसीटीसी कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं.
24 घंटे होती है किचन की मोनिटरिंग
कंट्रोल में िकचन को मोनिटर करने के लिए 24 घंटे टीम तैनात रहती है. जो किचन की छोटी से लेकर बड़ी एक्टीविटी मोनिटर करती है और समय समय पर अलर्ट करती रहती है.
तय हैं नौ पैरामीटर
आईआरसीटीसी ने किचन को मोनिटर करने के िलए नौ पैरामीटर तय कर रखे हैं. सभी किचन को इन पैरामीटर को फालो करना पड़ता है. अगर किसी तरह की कोई लापरवाही होती है तो यहां से अलर्ट किया जाता है.
एआई से यह फायदा
आईआरसीटीसी ने खाने की बेहतर गुणवत्ता के लिए किचन संबंधित सभी कामों का मानक तय कर रखा है. मसलन रोजाना दिन में कितने बार किचन की सफाई होनी है, कितने बार स्प्रे होना है, कितना तापमान रखना चाहिए, काक्रोच आदि नहीं होना चाहिए, किचन कर्मियों का अप्रेन, ग्लव्स पहनना चाहिए, बर्तनों की धुलाई कितनी देर में करनी चाहिए. इन सभी को मोनिटर करने के लिए एआई तकनीक को सीसीटीवी से लिंक किया जाएगा. अगर कोई किसी भी मानक को पूरा नहीं किया जाएगा तो एआई तुरंत इसकी सूचना देगा, जिससे जिम्मेदार अधिकारी तत्काल उस पर एक्शन लेगा. इस तरह रियल टाइम मोनिटरिंग की जाएगी. तय मानक के अनुसार किचन में काम होने से गुणवत्ता में सुधार होगा.
टाइम लाइन तय
आईआरसीटीसी ने सभी पैरामीटर को पूरा करने के लिए टाइम लाइन तय कर रखी है. पैरामीटर पूरा नहीं करने पर पहली बार किचन में अलर्ट जाता है. दूसरी पर संबंधित मैनेजर के पास और तीसरी बार उच्च अधिकारियों के पास मैसेज जाता है.

