Last Updated:
Numerology Anger Personalities: क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का गुस्सा अचानक बेकाबू हो जाता है और छोटी-सी बात भी बड़ा झगड़ा बना देती है? अंक ज्योतिष मान्यता के मुताबिक, जन्म की तारीख से व्यक्ति के स्वभाव और गुस्से की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है. कहा जाता है कि कुछ खास तारीख को जन्मे लोगों का गुस्सा सबसे खतरनाक होता है. ऐसे में अपने पार्टनर के मूड का ट्रिगर पॉइंट जानना रिश्ते बचाने के लिए जरूरी हो जाता है…
Numerology Anger Personalities: गुस्सा इंसानी भावनाओं में सबसे ताकतवर माना जाता है, लेकिन हर कोई इसे एक जैसा नहीं दिखाता. अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से यह पता लगाया जा सकता है कि वह गुस्से, दुख या निराशा की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देता है. अंक ज्योतिषियों का मानना है कि जन्मतिथि की ऊर्जा तरंगें हमारे व्यक्तित्व, भावनात्मक व्यवहार और तनाव में प्रतिक्रिया को प्रभावित करती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, आप सामने वाली की जन्मतिथि को जोड़कर 1 से 9 के बीच एक अंक निकाल सकते हैं और उनके गुस्से की पर्सनैलिटी को जान सकते हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जान सकते हैं कि किस व्यक्ति को किन बातों पर सबसे ज्यादा गुस्सा आता है और उनका गुस्सा कैसा होता है…
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 है तो आपका मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी सूर्यदेव हैं. सूर्यदेव की वजह से इस मूलांक के जातकों को जल्दी गुस्सा में आ जाते हैं और तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं. आपको अनादर, अनदेखी या कंट्रोल किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं. आप पल भर में गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं. बाद में कई बार आपको अपने इम्पल्स पर किए गए काम का पछतावा भी होता है.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 है तो आपका मूलांक 2 होता है और इस अंक के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा की वजह से इस मूलांक के जातक भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं. आप इम्पल्सिव नहीं होते और तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते. आप चीजों को अंदर ही अंदर सोचते और महसूस करते हैं. आपका गुस्सा शांत होता है, लेकिन गहरा होता है. बहस खत्म होने के बाद भी आप भावनात्मक चोट को लंबे समय तक याद रखते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 को हुआ है तो आपका मूलांक 3 है और इस मूलांक के स्वामी गुरु ग्रह हैं. गुरु ग्रह की वजह से इस मूलांक के जातक अपना गुस्सा खुलकर और शब्दों में जाहिर करते हैं. जब आप नाराज होते हैं तो काफी इंटेंस हो सकते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं बाहर निकालने के बाद जल्दी सामान्य हो जाते हैं और ज्यादा देर तक मन में नहीं रखते.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 है तो आपका मूलांक 4 है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. राहु की वजह से इस मूलांक के जातक लंबे समय तक अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं. कई बार आप चुपचाप सहते रहते हैं, जब तक कि कोई एक घटना आपको फूट पड़ने पर मजबूर ना कर दे. आप बाहर से शांत और धैर्यवान दिखते हैं, इसलिए जब आपका गुस्सा फूटता है तो लोग चौंक जाते हैं.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 है तो आपका मूलांक 5 होता है और इस अंक के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध ग्रह की वजह से इस मूलांक के जातक का मूड बहुत जल्दी बदलता है. आप एक पल में बहुत नाराज और अगले ही पल शांत हो सकते हैं. यहां तक कि अंक ज्योतिषी भी कई बार समझ नहीं पाते कि आपके मूड में बदलाव का कारण क्या है.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 है तो आपका मूलांक 6 है और इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह की वजह से इस मूलांक के जातक बहुत भावुक और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं. आपको गुस्सा तब आता है जब आपको नजरअंदाज किया जाए, प्यार ना मिले या आपकी भावनाओं की कद्र ना हो. आपको बहस से ज्यादा भावनात्मक चोट परेशान करती है.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 है तो आपका मूलांक 7 हुआ और इस इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. केतु की वजह से इस मूलांक के जातक टकराव और ड्रामा से बचते हैं. आप खुद को पीछे खींच लेते हैं, चुप हो जाते हैं और दूसरों से भावनात्मक रूप से दूरी बना लेते हैं. अक्सर आपकी चुप्पी को लोग गहरे गुस्से का संकेत मानते हैं.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 हुआ है तो आपका मूलांक 8 हुआ और इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं. शनिदेव की वजह से इस मूलांक के जातकों में भावनात्मक प्रतिक्रिया गहरी और कंट्रोल में रहती है. बाहर से आप बहुत शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आप लंबे समय तक खुद को धोखा या अनादर महसूस कर सकते हैं. आपका चुपचाप गुस्सा कई बार खुले गुस्से से ज्यादा ताकतवर होता है.
अगर आपका जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 को हुआ है तो आपका मूलांक 9 हुआ और इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मंगल ग्रह की वजह से इस मूलांक के जातकों में अंदर जबरदस्त भावनात्मक ऊर्जा होती है. आप लंबे समय तक धैर्य रखते हैं, लेकिन अन्याय, बेईमानी या विश्वासघात पर आपका गुस्सा फूट पड़ता है. जब आपका गुस्सा हद से पार हो जाता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है.

