Last Updated:
फीमेल टाइगर 6 से 8 महीने तक अपने शावकों को साथ रखती है उन्हें रहना खाना पीना अठखेलिया करना, घूमना, लड़ना, शिकार करना सिखाती है जब यह छोटे-छोटे होते हैं तो 15 से 20 दिन तक इनकी आंखें बंद रहती हैं इन्हें कुछ दिखाई नहीं देता इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि टाइगर के बच्चे जन्म के समय देख नहीं पाते हैं
सागर में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व है जहां पर हाल ही में n6 फीमेल टाइगर ने 4 नन्हे शावकों को जन्म दिया है. यह बाघिन कुछ समय से गायब चल रही थी प्रबंधन को अंदेशा था. यह ग्रीन कॉरिडोर से किसी दूसरे क्षेत्र में चली गई है.गांव से लगे इलाकों में मूवमेंट है जिससे मुनादी करवाई जा रही थी. लेकिन बाद में यह अपने बच्चों के साथ नजर आई.इसके बाद यह कहा जाने लगा कि वह अपने बच्चों के साथ किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपी हुई थी.
आज हम यही जानेंगे कि जब कोई फीमेल टाइगर अपने बच्चों को जन्म देती है तो वह कितने समय तक उनके साथ रहती है. उनको कैसे रखती है कहां छुपाती है, नन्हे शावक कितने दिन तक देख नहीं सकते है.वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र 20 से अधिक बिल्ली प्रजाति के वन्य जीव है इनमें से टाइगर को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली माना जाता है. जब फीमेल टाइगर बच्चों को जन्म देती है तो महीनो तक उनकी सुरक्षा हिफाजत करके रखती है. उनके बच्चे भी काफी अनुशासनात्मक होते हैं जो मां की हर बात सुनते हैं.
फीमेल टाइगर 8 महीने तक शावकों को साथ रखती
फीमेल टाइगर 6 से 8 महीने तक अपने शावकों को साथ रखती है उन्हें रहना खाना पीना अठखेलिया करना, घूमना, लड़ना, शिकार करना सिखाती है जब यह छोटे-छोटे होते हैं तो 15 से 20 दिन तक इनकी आंखें बंद रहती हैं. इन्हें कुछ दिखाई नहीं देता है. इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि टाइगर के बच्चे जन्म के समय देख नहीं पाते हैं. कई बार जब फीमेल टाइगर बच्चों को जन्म देती है. फिर उसे जंगल में घूमने के लिए जाना होता है. वह अपने बच्चों को किसी गुफा में छुपाने की वजह जो चट्टानों में दरारें आ जाती हैं. उनमें छिपा देती है. दूसरे जानवर हमला न कर सके है.
जन्म के समय देख नहीं सकते टाइगर के बच्चे
टाइगर के बच्चे भी अपनी मां की बात को समझते हैं जब तक मां वापस लौटकर नहीं आती है. वह उस जगह से बाहर नहीं निकलते हैं, जब फीमेल टाइगर वापस लौटती है तो वह अपने बच्चों के लिए आवाज लगाती है. अपनी मां की आवाज को पहचान कर ही वह छिपी हुई जगह से बाहर निकलते हैं.इसके अलावा हर टाइगर के शरीर पर स्ट्रिप का पैटर्न अन्य से अलग होता है. इनकी दहाड़ 3 किमी दूर तक आवाज सुनाई देती है.

