Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, May 21
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » CM Vijay Cabinet Expansion News: CM विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला? समझें इनसाइड स्टोरी
Hindi News

CM Vijay Cabinet Expansion News: CM विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला? समझें इनसाइड स्टोरी

HawkNewsBy HawkNewsMay 21, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला?

Last Updated:May 21, 2026, 13:32 IST

CM Vijay Cabinet Expansion News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की कैबिनेट विस्तार के बाद नई सियासी हलचल शुरू हो गई है. सरकार को समर्थन देने वाले VCK और IUML ने मंत्री पद से दूरी बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. दोनों दलों ने अब तक अपने मंत्री पद के नाम तय नहीं किए हैं. राजनीतिक जानकार इसे DMK कनेक्शन, बड़े मंत्रालय की मांग और विजय सरकार की स्थिरता से जोड़कर देख रहे हैं. AIADMK में बगावत के बाद तमिलनाडु की राजनीति और जटिल हो गई है. अब सवाल यह है कि क्या विजय अपने सहयोगियों को पूरी तरह साथ रख पाएंगे या आगे और बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला?Zoom

तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट विस्तार के बाद बड़ा सियासी ड्रामा. (फोटो- पीटीआई)

CM Vijay News: तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं दिख रही. सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय ने जैसे ही अपनी कैबिनेट का विस्तार किया वैसे ही सियासी गलियारों में नई हलचल शुरू हो गई. जिन सहयोगियों ने सरकार बनाने के वक्त विजय का साथ देकर सत्ता तक पहुंचाया, वही अब मंत्री पद से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. VCK और IUML जैसे सहयोगी दलों का कैबिनेट विस्तार से बाहर रहना सिर्फ एक सामान्य राजनीतिक घटना नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सत्ता के भीतर चल रही बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह नंबर गेम चला, उसने पहले ही तमिलनाडु की राजनीति को अस्थिर बना दिया था. अब कैबिनेट में शामिल न होने का फैसला इस बात का संकेत दे रहा है कि विजय सरकार को समर्थन देने वाले दल अभी पूरी तरह भरोसे में नहीं आए हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ये दोनों दल भविष्य की राजनीति देखकर अपने पत्ते संभालकर चल रहे हैं या फिर मंत्री पद के लिए बड़ा सौदा चाहते हैं.

दरअसल, विजय सरकार बहुमत के बेहद करीब पहुंचकर बनी थी. TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी लेकिन जादुई आंकड़े से पीछे रह गई. ऐसे में कांग्रेस, वाम दलों, VCK और IUML ने समर्थन देकर सरकार बचाई. अब जब कैबिनेट विस्तार हुआ तो कांग्रेस को जगह मिली, लेकिन VCK और IUML के नेता शपथ समारोह से गायब रहे. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का दावा है कि दोनों दलों को एक-एक मंत्री पद का आश्वासन दिया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने नाम तय नहीं किए हैं. राजनीतिक जानकार इसे साधारण देरी नहीं मान रहे. उनका कहना है कि दोनों दल पहले विजय सरकार की स्थिरता और भविष्य देखना चाहते हैं. खास बात यह भी है कि इन दोनों दलों के DMK से पुराने संबंध रहे हैं. ऐसे में सीधे TVK सरकार में शामिल होना उनके लिए आसान फैसला नहीं है. यही वजह है कि तमिलनाडु की राजनीति में “दोस्ती और दूरी” का यह खेल चर्चा का विषय बन गया है.

कैबिनेट विस्तार के बाद साफ हो गया है कि विजय के लिए सरकार बनाना जितना मुश्किल था उसे संभालना उससे भी ज्यादा कठिन होने वाला है.

विजय सरकार पर बढ़ता दबाव

  • विजय ने अपनी कैबिनेट में TVK के 21 विधायकों और कांग्रेस के दो नेताओं को शामिल किया. इसके बाद कुल मंत्रियों की संख्या 32 पहुंच गई है. तमिलनाडु विधानसभा में अधिकतम 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं. यानी विजय ने जानबूझकर तीन पद खाली छोड़े हैं. इसे VCK और IUML के लिए राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. लेकिन दोनों दलों ने अब तक अपने मंत्री पद के उम्मीदवारों का नाम नहीं भेजा.
  • राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि VCK और IUML फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति पर चल रहे हैं. वे देखना चाहते हैं कि विजय सरकार प्रशासन में कितना सफल रहती है. साथ ही यह भी कि क्या TVK भविष्य में भरोसेमंद सहयोगी साबित होगी. अगर सरकार अस्थिर हुई तो इन दलों को राजनीतिक नुकसान हो सकता है. इसलिए दोनों दल फिलहाल खुलकर सत्ता में शामिल होने से बच रहे हैं.

DMK से रिश्तों ने बढ़ाई दुविधा

VCK और IUML लंबे समय तक MK स्टालिन की DMK के करीबी सहयोगी रहे हैं. चुनाव के बाद भी इन दलों ने साफ कहा था कि उन्होंने विजय सरकार को समर्थन ‘राज्य में राष्ट्रपति शासन रोकने’ के लिए दिया. यानी उनका समर्थन पूरी तरह वैचारिक नहीं बल्कि परिस्थितिजन्य था. ऐसे में अगर वे सीधे विजय सरकार में शामिल होते हैं तो DMK से दूरी बढ़ सकती है. यही वजह है कि दोनों दल अब हर कदम बेहद सावधानी से रख रहे हैं.

क्या बड़े मंत्रालय की चल रही है डील?

तमिलनाडु की राजनीति में यह चर्चा भी तेज है कि VCK और IUML बेहतर मंत्रालयों के लिए दबाव बना रहे हैं. खबरें हैं कि VCK प्रमुख थोल तिरुमावलवन डिप्टी सीएम जैसे बड़े पद की उम्मीद लगाए बैठे थे. हालांकि पार्टी ने इन दावों को खारिज किया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा अभी भी जारी है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल होने में देरी करके दोनों दल अपने लिए ज्यादा ताकतवर मंत्रालय चाहते हैं.

AIADMK के बागियों ने बदल दिया पूरा खेल

विजय सरकार के लिए सबसे बड़ी राहत AIADMK में हुई बगावत बनी. 25 विधायकों ने EPS नेतृत्व के खिलाफ जाकर फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार का समर्थन किया. इससे सरकार को स्थिरता मिली. लेकिन इसी ने VCK और IUML की चिंता भी बढ़ा दी. अगर AIADMK का बागी गुट सरकार में शामिल हो गया तो इन दोनों दलों की राजनीतिक अहमियत कम हो सकती है. इसलिए वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते.

विजय सरकार के सामने अब असली चुनौती

कैबिनेट विस्तार के बाद साफ हो गया है कि विजय के लिए सरकार बनाना जितना मुश्किल था उसे संभालना उससे भी ज्यादा कठिन होने वाला है. सहयोगियों की नाराजगी, AIADMK का संकट और DMK का दबाव आने वाले महीनों में तमिलनाडु की राजनीति को और गर्म कर सकता है. फिलहाल VCK और IUML दोनों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन इतना तय है कि विजय सरकार की स्थिरता अब सिर्फ नंबर गेम नहीं, बल्कि राजनीतिक भरोसे की परीक्षा बन चुकी है.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleक्रूड संकट के बीच सरकार का बड़ा दांव! पेट्रोल हो सकता है 15 रुपये सस्ता, क्या है मास्टर स्ट्रोक? | India Sets E30 Petrol Norms: BIS Notifies Higher Ethanol Blends Amid West Asia Crisis
Next Article ‘Bhaipo tax’ क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा | What is ‘Bhaipo tax’? West Bengal Suvendu Adhikari government tightened its grip, fulfilled election promise
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘Bhaipo tax’ क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा | What is ‘Bhaipo tax’? West Bengal Suvendu Adhikari government tightened its grip, fulfilled election promise

May 21, 2026

क्रूड संकट के बीच सरकार का बड़ा दांव! पेट्रोल हो सकता है 15 रुपये सस्ता, क्या है मास्टर स्ट्रोक? | India Sets E30 Petrol Norms: BIS Notifies Higher Ethanol Blends Amid West Asia Crisis

May 21, 2026

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके? CJP से जुड़ने की क्या है शर्त

May 21, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,009)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘Bhaipo tax’ क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा | What is ‘Bhaipo tax’? West Bengal Suvendu Adhikari government tightened its grip, fulfilled election promise

May 21, 2026

CM Vijay Cabinet Expansion News: CM विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला? समझें इनसाइड स्टोरी

May 21, 2026

क्रूड संकट के बीच सरकार का बड़ा दांव! पेट्रोल हो सकता है 15 रुपये सस्ता, क्या है मास्टर स्ट्रोक? | India Sets E30 Petrol Norms: BIS Notifies Higher Ethanol Blends Amid West Asia Crisis

May 21, 2026

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके? CJP से जुड़ने की क्या है शर्त

May 21, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘Bhaipo tax’ क्‍या है? पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने कसा शिकंजा, पूरा किया शाह का चुनावी वादा | What is ‘Bhaipo tax’? West Bengal Suvendu Adhikari government tightened its grip, fulfilled election promise

May 21, 2026

CM Vijay Cabinet Expansion News: CM विजय की कैबिनेट में बड़ा ड्रामा! दो सगे दोस्तों ने ऐन वक्त पर क्यों बदला पाला? समझें इनसाइड स्टोरी

May 21, 2026

क्रूड संकट के बीच सरकार का बड़ा दांव! पेट्रोल हो सकता है 15 रुपये सस्ता, क्या है मास्टर स्ट्रोक? | India Sets E30 Petrol Norms: BIS Notifies Higher Ethanol Blends Amid West Asia Crisis

May 21, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.