Last Updated:
PM Modi on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने सेना के जाबांजों को सलाम किया है. उन्होंने एक्स पर अपनी प्रोफाइल डीपी चेंज की है. अपनी फोटो की जगह उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर लगाई है.

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर अपनी डीपी चेंज की.
PM Modi on Operation Sindoor: भारत के सबसे सफल सैन्य अभियान ‘ऑपरेश सिंदूर’ को आज यानी गुरुवार को एक साल हो गए. 7 मई को ही भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. भारत का ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम अटैक का बदला था. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी प्रोफाइल डीपी चेंज की है. पीएम मोदी ने गुरुवार को अपनी प्रोफाइल डीपी में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो लगाई है. यह भारतीय सेना के साहस और समर्पण को याद करने का संदेश है. वहीं, भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता.’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को याद किया. उन्होंने कहा कि सेना के साहस और समर्पण ने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है.
ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय वायुसेना की ओर से जारी वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले, पीएम मोदी की आतंकियों को चेतावनी और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो में दिखाया गया कि भारतीय सेना ने कैसे ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया. इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके सैन्य ठिकानों की तबाही की तस्वीर भी दिखाई गई.

