Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, April 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » AAP Rajya Sabha MP News LIVE:: बीजेपी दफ्तर पहुंचे नितिन नवीन, कुछ ही देर में राघव चड्ढा थामेंगे कमल, केजरीवाल के 7 सांसदों का भगवा राजतिलक आज
Hindi News

AAP Rajya Sabha MP News LIVE:: बीजेपी दफ्तर पहुंचे नितिन नवीन, कुछ ही देर में राघव चड्ढा थामेंगे कमल, केजरीवाल के 7 सांसदों का भगवा राजतिलक आज

HawkNewsBy HawkNewsApril 24, 2026No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Raghav Chadha Resignation LIVE Updates: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में जाने पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मोर्चा खोल दिया है. केजरीवाल ने इसे पंजाबियों को दिया गया “धक्का” बताते हुए बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए. वहीं, पंजाब के सीएम मान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा से पंजाब विरोधी रही है. उन्होंने साफ किया कि डरपोक नेता अपनी “जान बचाने” के लिए भगवा चोला ओढ़ रहे हैं, लेकिन व्यक्ति से बड़ी हमेशा पार्टी होती है. आम आदमी पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आप को भ्रष्टाचार का दलदल बताकर बीजेपी का दामन थाम लिया. चड्ढा ने हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल के भी साथ छोड़ने का दावा कर सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने खुद को गलत पार्टी में सही आदमी बताते हुए पीएम मोदी के 12 साल के बेमिसाल नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

दिल्ली और पंजाब की राजनीति में आज एक ऐसा सियासी भूकंप आया है जिसने आम आदमी पार्टी (AAP) की बुनियाद हिला दी है. पार्टी के सबसे चमकते चेहरे और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. अकेले चड्ढा ही नहीं बल्कि उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया. राघव चड्ढा ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता जैसे बड़े नामों ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. एक समय में अरविंद केजरीवाल के संकटमोचक कहे जाने वाले चड्ढा ने भावुक होकर कहा, “मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का करियर छोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना लेकर आया था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल और समझौतावादी लोगों के चंगुल में फंस चुकी है.”

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ थे. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में मोदी सरकार ने जो साहसिक फैसले लिए हैं, उन पर जनता का तीन बार भरोसा जताना इसकी सफलता का प्रमाण है. ‘आप’ के रणनीतिक स्तंभों के इस तरह टूटने से राज्यसभा में पार्टी की ताकत लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है.

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: ‘गुंडे पालने वाली पार्टी के साथ रहना नामुमकिन’, स्वाति मालीवाल का पार्टी छोड़ते वक्‍त अरविंद केजरीवाल पर तंज

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: स्‍वाति मालीवाल ने राघव चड्ढा और अन्‍य आम सांसदों के पार्टी छोड़ने पर कहा कि साल 2006 में मैंने अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था. RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया. जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है. मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई. उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की.

केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है. मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी. आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी.

‘डरपोक और लालची लोग ही ओढ़ रहे भगवा चोला’ तेजस्वी यादव का आम आदमी पार्टी में टूट पर पहला रिएक्‍शन

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघव चड्ढा की बगावत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग डर या लालच के कारण बीजेपी के सामने समझौता कर लेते हैं. तेजस्वी के अनुसार, जो लोग डर गए या जिन्हें लालच दिया गया, वही आज बीजेपी का दामन थाम रहे हैं.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: ‘एजेंसियों के दम पर विपक्ष को डरा रही सरकार’ अशोक गहलोत का बीजेपी पर बड़ा हमला

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के इस्तीफे को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. गहलोत ने आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को खत्म कर रही है. उन्होंने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी (ED) की छापेमारी और राघव चड्ढा को परेशान किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि एजेंसियां अब बीजेपी के नियंत्रण में हैं. गहलोत के अनुसार भाजपा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है.

Aam Aadmi Party Split in Punjab: बीजेपी ने ठगवाल को पैदा किया, अब सारे प्यादे छीनकर पंजाब में ठिकाने लगाने की तैयारी’, अलका लांबा का तीखा वार

आम आदमी पार्टी में टूट: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राघव चड्ढा की बगावत पर ‘आप’ और बीजेपी दोनों को घेरते हुए इसे ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ करार दिया है. लांबा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पहले दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस को हटाने के लिए केजरीवाल का इस्तेमाल किया और अब वही रणनीति पंजाब में अपनाई जा रही है. उनके अनुसार, बीजेपी का प्लान अब ‘आप’ के बड़े नेताओं को अपने पाले में कर पंजाब में केजरीवाल को पूरी तरह राजनीतिक रूप से ठिकाने लगाने का है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को दिल्ली और पंजाब की जनता के साथ धोखा बताया.

Aam Aadmi Party Split in Punjab: ‘अभी तो ये सिर्फ ट्रेलर है’, 50 AAP विधायकों की बगावत के दावे ने बढ़ाई केजरीवाल-मान की धड़कनें, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का तंज

आम आदमी पार्टी में टूट: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राघव चड्ढा की बगावत पर चुटकी लेते हुए आम आदमी पार्टी को बड़ी चेतावनी दी है. वारिंग ने कहा कि अभी तो सिर्फ सांसदों ने पाला बदला है, लेकिन आप के 50 विधायक भी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है, इसलिए ऐसा होना स्वाभाविक था. वारिंग के अनुसार, इन बागी सांसदों का पंजाब की जमीन पर कोई खास महत्व नहीं है और वे केवल अपने स्वार्थ के लिए इधर-उधर हो रहे हैं.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: नितिन नवीन बीजेपी दफ्तर पहुंचे, थोड़ी देर में राघव चड्ढा समेत अन्‍य AAP सांसदों को दिलाएंगे शपथ

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में वे राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और अन्य नेता मौजूद हैं. इस ज्वाइनिंग के बाद राघव चड्ढा और बीजेपी अध्यक्ष एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: केजरीवाल के गैंग में अब सिर्फ चोर और भ्रष्टाचारी बचें हैं… कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा और उनके साथियों के फैसले को साहसिक बताते हुए अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के गैंग में अब केवल चोर और भ्रष्टाचारी ही बचे हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति की भी आत्मा जीवित है, वह ‘आप’ में ज्यादा दिन नहीं टिक सकता. कपिल मिश्रा के अनुसार, इन नेताओं का बीजेपी में आना पंजाब की जनता को केजरीवाल की लूट से बचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: ये लोग केवल अपनी जान बचाने के लिए वहां गए हैं… राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की बगावत पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के इस्तीफे पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की पंजाब और पंजाबियों से कभी नहीं बनी. मान ने इसे बीजेपी की ‘गंदी राजनीति’ करार देते हुए कहा कि यह पंजाब की छवि खराब करने की एक नाकाम कोशिश है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में पार्टी बड़ी होती है, व्यक्ति नहीं. भगवंत मान के अनुसार, जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे केवल अपनी ‘जान बचाने’ (जांच एजेंसियों से बचने) के लिए वहां गए हैं, लेकिन बीजेपी में भी उनका कोई भविष्य नहीं होने वाला है.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: शरद पवार, शिवसेना (UBT) के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी… भगवंत मान ने बीजेपी को घेरा

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा की बगावत पर बीजेपी को ‘वॉशिंग मशीन’ बताते हुए घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब को धोखा दिया है. जिस तरह उन्होंने शरद पवार, शिवसेना और कांग्रेस को तोड़ने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया, वही गंदा खेल अब पंजाब में खेला जा रहा है. मान ने तंज कसा कि बीजेपी का पंजाब में कोई आधार नहीं है.

Aam Aadmi Party Split: ‘बीजेपी ने पंजाबियों को फिर दिया धक्का’, राघव चड्ढा की बगावत पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन

Aam Aadmi Party Split: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा के इस्तीफे को पंजाब के अपमान से जोड़ दिया है. केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने एक बार फिर पंजाब के लोगों को “धक्का” देने का काम किया है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पंजाब की जनादेश के खिलाफ साजिश बताया. केजरीवाल के अनुसार, बीजेपी पंजाब की तरक्की से जलती है और इसीलिए उनके नेताओं को तोड़कर राज्य के विकास में रोड़ा अटकाना चाहती है.

Aam Aadmi Party Split: ‘जो केजरीवाल की चाटुकारिता कर सकें वही AAP में रहेगा’, राघव चड्ढा के पाला बदलते ही सचदेवा का तीखा हमला

Aam Aadmi Party Split: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा और उनके साथियों के बीजेपी में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है. सचदेवा ने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि स्वाभिमानी व्यक्ति अब भ्रष्टाचारी और देश विरोधी पार्टी में नहीं रहना चाहता. सचदेवा के अनुसार AAP का चरित्र ऐसा है कि वहां देश सेवा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की पार्टी में सिर्फ वही लोग टिक सकते हैं जो भ्रष्ट हों या चाटुकारिता में माहिर हों. सचदेवा ने दावा किया कि जिसका भी थोड़ा स्वाभिमान बचा है, वह इस पार्टी का साथ छोड़ देगा. यह घटनाक्रम AAP के गिरते नैतिक स्तर का परिणाम है.

Aam Aadmi Party Split: बीजेपी ने अपने ऑपरेशन लोटस को एक्टिव कर दिया है… संजय सिंह ने गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Aam Aadmi Party Split: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाकर पंजाब की सरकार को अस्थिर करने और भगवंत मान के विकास कार्यों को रोकने की घिनौनी साजिश रची है. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों (ED-CBI) के जरिए दबाव बनाकर सांसदों को तोड़ा गया है. संजय सिंह के अनुसार, पंजाब की जनता इस विश्वासघात और गंदी राजनीति के लिए बीजेपी और गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी.

Aam Aadmi Party Split: पंजाब के भरोसे के साथ गद्दारी… राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के इस्‍तीफे पर जमकर बरसे संजय सिंह

Aam Aadmi Party Split: संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के इस्तीफे पर कहा कि ये पंजाब की जनता के साथ बड़ा विश्वासघात बताया है. उन्होंने कहा कि जिस राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक से सांसद तक बनाया और पंजाब के लोगों ने बेशुमार प्यार दिया, उन्होंने ही 7 सांसदों के साथ मिलकर पीठ में छुरा घोंपा है. सिंह ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग इस धोखे के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.

Raghav Chadha Resignation: ‘आप’ के घर में ‘चड्ढा’ की सेंध, बीजेपी ने एक झटके में ढहाया केजरीवाल का किला!

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सांसदों के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बीजेपी की पुरानी ‘पार्टी तोड़ो’ रणनीति का हिस्सा बताया है. विधायक संजीव झा ने कहा कि बीजेपी ने इससे पहले भी NCP, शिवसेना और जदयू जैसी पार्टियों को तोड़ने का प्रयोग किया है और अब यही मॉडल पंजाब में दोहराने की कोशिश हो रही है. झा ने आरोप लगाया कि पार्टी को खत्म करने की यह साजिश काफी समय से चल रही थी. उन्होंने दावा किया कि 5 दिन पहले एक सांसद के घर हुई ED की रेड इसी योजना का हिस्सा थी. ‘आप’ के अनुसार, राघव चड्ढा और अमित शाह मिलकर यह दबाव बना रहे थे ताकि नेताओं को डराकर पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया जा सके.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBengal Election:’152 में 110 सीटें जीतेगी भाजपा, घुसपैठ मुक्त बनेगा बंगाल’, बंपर वोटिंग के बाद बोले अमित शाह | bengal Election 2026 Amit Shah claims BJP win With 110 to 152 seats record voting mamata banerjee
Next Article Raghav Chadha: पोस्टर बॉय राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, किन-किन सांसदों के साथ होंगे BJP में शामिल? | Raghav Chadha Quits AAP, Likely to Join BJP with 2/3rd MPs Says “My Own Party Silenced Me”
HawkNews
  • Website

Related Posts

गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र… PM मोदी को हर जगह जाने का अधिकार, हिमंत बिस्वा सरमा का ममता पर पलटवार

April 25, 2026

मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंच गई है, जबकि आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में बढ़त बना ली है। | मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंची, जबकि आर्सेनल प्रीमियर लीग में शीर्ष पर है।

April 25, 2026

‘कालीघाट की जनता ने TMC को दिया करारा जवाब, गुंडों की आरती उतारती है ममता बनर्जी की पार्टी’

April 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,416)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र… PM मोदी को हर जगह जाने का अधिकार, हिमंत बिस्वा सरमा का ममता पर पलटवार

April 25, 2026

मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंच गई है, जबकि आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में बढ़त बना ली है। | मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंची, जबकि आर्सेनल प्रीमियर लीग में शीर्ष पर है।

April 25, 2026

‘कालीघाट की जनता ने TMC को दिया करारा जवाब, गुंडों की आरती उतारती है ममता बनर्जी की पार्टी’

April 25, 2026

Betting Scandal: ट्रंप के ‘सट्टेबाज’ सैनिक का भंडाफोड़, मादुरो की गिरफ्तारी पर लगाया दांव और जीता 3.77 करोड़ | us soldier gannon ken van dyke arrested polymarket betting scandal maduro capture insider trading

April 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र… PM मोदी को हर जगह जाने का अधिकार, हिमंत बिस्वा सरमा का ममता पर पलटवार

April 25, 2026

मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंच गई है, जबकि आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में बढ़त बना ली है। | मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में पहुंची, जबकि आर्सेनल प्रीमियर लीग में शीर्ष पर है।

April 25, 2026

‘कालीघाट की जनता ने TMC को दिया करारा जवाब, गुंडों की आरती उतारती है ममता बनर्जी की पार्टी’

April 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.