Last Updated:
इस नुस्खे में मेथी दाना, मंगरैल (कलौंजी), करी पत्ता, नीम की पत्तियां और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जरूरत के अनुसार इसमें एलोवेरा जेल और सरसों का तेल भी मिलाया जा सकता है. ये सभी तत्व बालों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.
नई दिल्ली: बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी धीरे-धीरे कम हो जाती है. ऐसे में बालों की जड़ों को सही पोषण देना बेहद जरूरी हो जाता है. इसके लिए एक आसान घरेलू नुस्खा अपनाया जा सकता है, जो पूरी तरह प्राकृतिक चीज़ों से तैयार होता है.
प्राकृतिक चीज़ों से तैयार होता है मिश्रण
इस नुस्खे में मेथी दाना, मंगरैल (कलौंजी), करी पत्ता, नीम की पत्तियां और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जरूरत के अनुसार इसमें एलोवेरा जेल और सरसों का तेल भी मिलाया जा सकता है. ये सभी तत्व बालों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. यदि चाहें तो नारियल तेल की जगह शुद्ध सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि तेल मिलावटरहित और घर का शुद्ध होना चाहिए.
ऐसे करें तैयार
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मेथी दाना, करी पत्ता और नीम की पत्तियों को एकत्र कर लें. इसके बाद इसमें नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल और थोड़ा सरसों का तेल भी मिला सकते हैं. सभी सामग्री को तब तक पकाएं जब तक उनका रंग बदल न जाए. तेल को कम से कम 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना चाहिए, ताकि सभी पोषक तत्व अच्छी तरह तेल में मिल जाएं.
फायदे क्या हैं
इस मिश्रण के कई फायदे हैं. मेथी दाना बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है. करी पत्ता बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक होता है, जबकि नीम की पत्तियां स्कैल्प को साफ रखकर डैंड्रफ और संक्रमण से बचाती हैं. नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है.
लगाने का सही तरीका
इसे लगाने के लिए तैयार तेल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. 2 से 3 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें, इसके बाद सामान्य पानी या हल्के शैंपू से धो लें. बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार अपनाया जा सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

