India
oi-Bhavna Pandey
Assam Chunav 2026: असम के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा की मौजूदा मंत्री नंदिता गोरलोसा ने रविवार रात कांग्रेस का दामन थाम लिया। मौजूदा मंत्री नंदिता ने नामांकन सामाप्त होने के ठीक पहले बगावत की। नंदिता असम की हाफलोंग (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।
गोरलोसा ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव निर्मल लंगथसा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची में हाफलोंग सीट से पहले निर्मल लंगथसा को उम्मीदवार नामित किया था, लेकिन गोरलोसा के शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें हटाकर गोरलोसा को उम्मीदवार बना दिया।

कांग्रेस ने हाफलोंग सीट से उम्मीदवार घोषित किया
कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, “हम नंदिता गोरलोसा के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और हाफलोंग सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करने पर खुश हैं।” पार्टी ने यह भी बताया कि श्री लंगथसा ने “व्यापक जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट खाली की है।” यह बदलाव नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार से ठीक पहले हुआ।
भाजपा से क्यों नंदिता ने की बगावत?
हाफलोंग की मौजूदा विधायक गोरलोसा को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। 2021 में चुनी गईं गोरलोसा ने राज्य कैबिनेट में खनन, खनिज और आदिवासी आस्था जैसे विभाग संभाले थे। भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटते हुए इस सीट से रूपाली लंगथसा को मैदान में उतारा है।
बैठकों में नहीं हुईं थीं शामिल
भाजपा की 19 मार्च को उम्मीदवार सूची जारी होते ही गोरलोसा ने प्रतिक्रिया दी थी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क साधा। सरमा ने रविवार को दीमा हसाओ का दौरा किया, लेकिन हाफलोंग के भाजपा नेताओं के मुताबिक, गोरलोसा बैठकों में अनुपस्थित रहीं।
नंदिता गोरलोसा कौन हैं?
नंदिता गोरलोसा असम की एक वरिष्ठ राजनेता हैं और वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री रही हैं। उन्होंने 2021 में हाफलोंग (ST) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी। राज्य कैबिनेट में उन्होंने खनन, खनिज और आदिवासी आस्था जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। हाल ही में, भाजपा ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
भाजपा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले सरमा?
गुवाहाटी में रविवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने पहले कहा था कि गोरलोसा भाजपा नहीं छोड़ेंगी। हालांकि, उनके पाला बदलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपना बयान संशोधित किया। सरमा ने कहा, “मैंने उनसे बात की थी और वह संतुष्ट लग रही थीं। कांग्रेस ने हाफलोंग से अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था। मुझे नहीं पता कि वह उस पार्टी में क्यों शामिल हो रही हैं।”
टिकट ना मिलने से नाराज इन दो विधायकों ने भी की बगावत
यह अकेला गोरलोसा का मामला नहीं। बराक घाटी में भी भाजपा ने तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिए। निहार रंजन दास ने इस्तीफा दिया, पर सीएम से मिलकर चुनाव न लड़ने का फैसला किया। दूसरी ओर, पूर्व भाजपा विधायक अमर चंद जैन कांग्रेस में शामिल हुए और कटिगोरा से उम्मीदवार बने। भाजपा ने कटिगोरा में पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरकायस्थ को उतारा है, जिस पर मुख्यमंत्री सरमा ने जीत का भरोसा जताया है। सभी 126 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे।
-

Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?
-

Assam Election 2026: गौरव गोगोई ने किया महागठबंधन का ऐलान, 100 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार
-

West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम
-

Assam Election 2026: क्यों तीसरी बार भी BJP ही बनाएगी सरकार? ये 5 फैक्टर तय करेंगे चुनाव का गेम
-

Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल?
-

BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स!
-

West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’
-

Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर?
-

Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा
-

BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी
-

मध्य प्रदेश कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू: 24 मार्च से इंटरव्यू, नए प्रवक्ताओं और मीडिया चेहरों की होगी तलाश
-

गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 ‘हैट्रिक’
-

Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड
-

‘मैंने 6 मर्दों के साथ’, 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल
-

Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO

