India
oi-Smita Mugdha
US India Relation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। इस पोस्ट में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों और हाल के कुछ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका के कुछ बयान और कदम भारत की संप्रभुता और रणनीतिक स्वतंत्रता से जुड़े सवाल खड़े करते हैं।
उन्होंने अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लेंडौ के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ वे गलतियां नहीं दोहराएगा जो उसने दो दशक पहले चीन के साथ की थीं। सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे ऐसा संदेश जाता है मानो अमेरिका भारत के आर्थिक और रणनीतिक उभार को सीमित रखना चाहता है।

US India Relation: अमेरिका के ऐलान पर मांगा सरकार से जवाब
कांग्रेस नेता ने अमेरिका के आर्थिक सचिव स्कॉट बेसेंट के उस बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत को सीमित अवधि के लिए रूसी तेल खरीदने की अनुमति दे रहा है। सिंह ने इस भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत जैसे बड़े देश को किसी अन्य देश से अनुमति लेने की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए। उन्होंने इसे भारत की स्वतंत्र विदेश नीति से जुड़ा मुद्दा बताया।
इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें भारतीय जलक्षेत्र के पास एक ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है और भारत को इसकी जानकारी नहीं दी गई, तो यह क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करता है।
Digvijay Singh ने मोदी सरकार पर लगाया राष्ट्रहित से समझौते का आरोप
दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत को अपनी संप्रभुता और रणनीतिक हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर स्पष्ट रुख और जवाब देने की मांग की। हालांकि, सरकार या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस पोस्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे बयान भारत-अमेरिका संबंधों और विदेश नीति पर घरेलू राजनीतिक बहस को और तेज कर सकते हैं।
-

केरल विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस की पांच गारंटी योजना का किया ऐलान, किन्हें होगा फायदा?
-

MP News: निगम-मंडल नियुक्तियों पर बड़ा संकेत, बीजेपी ने कहा—कांग्रेस से आए योग्य नेताओं को मिलेगा मौका
-

भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 48 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट?
-

Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है?
-

IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा
-

66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच
-

UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल
-

क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
-

तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम?
-

PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

