India
oi-Divyansh Rastogi
Galgotias University Neha Singh News Update: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी की ‘रोबोडॉग’ वाली फजीहत अब और गहरा गई है। विवाद की केंद्र में रहीं कम्युनिकेशंस प्रोफेसर नेहा सिंह ने कथित तौर पर अपना लिंक्डइन प्रोफाइल डिलीट कर दिया है। उनके प्रोफाइल का लिंक अब 404 एरर दिखाता है – ‘पेज मौजूद नहीं है’।
इससे पहले उनके प्रोफाइल पर ‘Open to Work’ बैज लगने से फायरिंग की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन यूनिवर्सिटी ने साफ किया कि नेहा सिंह को निलंबित नहीं किया गया है और जांच पूरी होने तक वे बने रहेंगी।

AI Impact Summit 2026: क्या हुआ था समिट में?
समिट के दौरान भारत मंडपम में गलगोटियास के पवेलियन में एक रोबोडॉग (क्वाड्रुपेड रोबोट) प्रदर्शित किया गया। प्रोफेसर नेहा सिंह ने DD न्यूज को दिए इंटरव्यू में इसे ‘ओरियन’ नाम दिया। साथ ही कहा कि ‘यह गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित किया गया है।’ उन्होंने बताया कि यह रोबोट कैंपस में स्वतंत्र घूम सकता है, निगरानी और मॉनिटरिंग कर सकता है।
Galgotias University Neha Singh Viral: विवाद कैसे शुरू हुआ?
इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह रोबोट चीन की कंपनी Unitree Robotics का Unitree Go2 मॉडल है – एक कमर्शियल प्रोडक्ट, जिसकी कीमत करीब $1,600 (₹1.3-1.5 लाख) से शुरू होती है। यह दुनिया भर में रिसर्च और एजुकेशन के लिए इस्तेमाल होता है। सोशल मीडिया पर मीम्स, ट्रोलिंग और आलोचना की बाढ़ आ गई – इसे ‘राष्ट्रीय शर्मिंदगी’ कहा गया।
Galgotias University-Neha Singh Statements: यूनिवर्सिटी और नेहा सिंह का बचाव
नेहा सिंह ने बाद में यूटर्न लेते हुए कहा कि ‘मेरी टिप्पणी स्पष्ट नहीं थी, उत्साह और जल्दबाजी में गड़बड़ हो गई। ब्रांडिंग में कोई बदलाव नहीं किया। मैं और बेहतर तरीके से कह सकती थी।’ उन्होंने झूठ बोलने का इरादा न होने की बात कही। गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने कम से कम तीन बयान जारी किए:-
रोबोडॉग यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया, न दावा किया। यह Unitree से AI इन्वेस्टमेंट के तहत लिया गया लर्निंग टूल है।
‘हम ऐसे दिमाग बना रहे हैं जो जल्द भारत में ऐसी टेक्नोलॉजी डिजाइन करेंगे।’
नेहा सिंह ‘ill-informed’ थीं, प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था। उत्साह में गलत जानकारी दी गई।
समिट आयोजकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्टॉल खाली कर दिया (पावर कट और वैकेट ऑर्डर के बाद)।
सरकार और केंद्र की क्या प्रतिक्रिया ?
केंद्र सरकार ने कहा कि ‘मिसइनफॉर्मेशन को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।’ यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश दिया गया। विपक्ष ने यूपी विधानसभा में जांच की मांग की। इंटरनेशनल मीडिया (BBC, AP, Global Times) ने इसे ‘शर्मिंदगी’ और ‘प्रोपगैंडा’ बताया।
अब क्या स्थिति है?
नेहा सिंह का लिंक्डइन प्रोफाइल गायब (डिलीट?) – इससे फायरिंग या प्रेशर की अफवाहें तेज हो गई हैं। यूनिवर्सिटी ने जांच शुरू की है, नेहा सिंह को ‘स्टे’ दिया है। यूनिवर्सिटी का दावा है कि ₹350 करोड़ से ज्यादा AI में निवेश किया है, लेकिन यह घटना इमेज को नुकसान पहुंचा चुकी है।
-

AI Summit 2026: ‘छोटी सी दुकान से 52 एकड़ के विवि तक’, कौन हैं सुनील गलगोटिया? क्या है विवाद?
-

Breaking: यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गंभीर धाराओंं में अरेस्ट, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी
-

Breaking: यूथ कांग्रेस की हरकत पर भड़के योगी, कहा- ‘देश की छवि से खिलवाड़’- Video
-

AI Summit 2026 Row: ‘देश का नाम खराब किया’, कौन हैं ये लाल साड़ी वाली नेहा सिंह? क्यों भड़के लोग?
-

दिल्ली के जनकपुरी में ई-रिक्शा दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई।
-

Kal Ka Mausam: रमजान के दूसरे रोजे पर कैसा रहेगा मौसम? UP-Bihar-Delhi समेत 6 राज्यों में IMD अलर्ट!
-

Delhi में घूम रहा बांग्लादेशी हिन्दू का हत्यारा! IGI एयरपोर्ट पर दबोचा, पत्नी संग भाग रहा था विदेश- Video Vira
-

BCCI को तगड़ा झटका, भारत से छिन सकती है वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC के नए प्लान से मचा हड़कंप
-

T20 World Cup 2026 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस दिन होगा मुकाबला? नोट कर लें डेट
-

Weather Delhi-NCR: ये बारिश है नई आफत का संकेत! 48 घंटे बाद टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
-

Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच
-

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को हुई ये गंभीर बीमारी, चल रहा इलाज, जानें कैसी है हालत?
-

AI Summit 2026 Row: ‘देश का नाम खराब किया’, कौन हैं ये लाल साड़ी वाली नेहा सिंह? क्यों भड़के लोग?
-

AI Summit 2026: ‘छोटी सी दुकान से 52 एकड़ के विवि तक’, कौन हैं सुनील गलगोटिया? क्या है विवाद?

