Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 10 February 2026:ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने वर्तमान पर फोकस बनाए रखना चाहिए. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए

Aaj ka dhanu Rashifal
10 फरवरी 2026 के दिन धनु राशि के लिए काफी भावनात्मक साबित होने वाला है. आज के दिन आपका मन किसी पुरानी बात से या किसी पुराने रिश्ते से विचलित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने वर्तमान पर फोकस बनाए रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपके कार्यस्थल पर ध्यान भटकने से नुकसान हो सकता है, इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
आज परिवार का मिलने वाला है काफी सहयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा. शाम के समय कोई खुशखबरी आपका मूड बेहतर कर सकता है और दिन की थकान को दूर कर देगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन-संपत्ति के मामले में शुभ संकेत मिल रहे हैं. आज के दिन पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको काम के सिलसिले में घर से दूर रहना पड़ सकता है.
प्रेम संबंधों में आ सकती है दूरी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज साथी से दूरी महसूस हो सकती है, जिससे भावनात्मक खालीपन या तनाव बढ़ सकता है. सेहत के लिहाज से भी दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है. आज आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज दिन अत्यंत शुभ वेशी योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव धनु राशि के जातकों पर विशेष रूप से शुभ रहेगा. इस योग के कारण आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी. आज का शुभ अंक 1 और शुभ रंग पीला रहने वाला है.

