हमेशा से डॉक्टर के लिखे पर्चे मरीजों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं रहे हैं. अक्सर मरीज और उनके परिजन इन्हें समझ नहीं पाते, खासकर गांव-देहात में यह समस्या और भी गंभीर है. आमतौर पर पर्चे को केवल डॉक्टर या मेडिकल स्टोर वाला ही समझ पाता है. अब इस परेशानी का समाधान सामने आया है. दिल्ली के तीन युवाओं ने मिलकर एक अनोखा व्हाट्सएप आधारित AI सिस्टम विकसित किया है. इस तकनीक के जरिए पर्चे की फोटो भेजते ही दवाइयों, उनकी मात्रा और उपयोग की जानकारी हिंदी समेत चुनी गई भाषा में मिल जाएगी. यह सिस्टम NSUT के छात्रों मोहित, अब्दुल्लाह अंसारी और स्पर्श द्वारा तैयार किया गया है.


