India
oi-Smita Mugdha
Himanta Biswa Sarma On Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की एक पुरानी तस्वीर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कुछ ही महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे वक्त में प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के पाकिस्तानी दूतावास की तस्वीरों पर बवाल मच गया है। सीएम ने कहा कि यह तस्वीर उस समय की है जब वे खुद सिंगापुर में असम में निवेश लाने के प्रस्ताव पर काम कर रहे थे।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर दौरे के दौरान सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। तस्वीरों में असम के सांसद गौरव गोगोई कुछ युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान दूतावास में नजर आ रहे थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित थे। उन्होंने तस्वीर की वैधता की जांच कराने की बात करते हुए कहा कि यह देश-विरोधी हरकत है।

Himanta Biswa Sarma ने इस घटना को बताया हैरान करने वाला
सीएम सरमा ने कहा कि इस तस्वीर के जरिए एक तरह से पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे देश की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि अगर इस फोटो को कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में देखा जाए तो यह बेहद संवेदनशील मामला है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘प्रदेश के कैप्टन जिंतु गोगोई ने कारगिल में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। कई अन्य जवानों ने भी मातृभूमि के लिए जान न्योछावर की। ऐसे में पाकिस्तान के साथ इस तरह के किसी भी संवाद को देश की जनता स्वीकार नहीं कर सकती।’
गौरव गोगोई पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते कैसे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ एकजुट होकर खड़ा था। ऐसे माहौल में किसी कांग्रेस नेता का पाकिस्तान दूतावास जाकर प्रतिनिधिमंडल ले जाना बेहद चौंकाने वाला है। मेरी जानकारी में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’
Gaurav Gogoi की वायरल तस्वीर की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई होगी। लेकिन दो-तीन दिन बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जब इसे सही ठहराना शुरू किया तो स्पष्ट हो गया कि तस्वीर असली है। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, क्योंकि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक फोटो का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस मुलाकात का उद्देश्य क्या था, इसमें कौन-कौन शामिल थे और इसके पीछे की मंशा क्या थी। उन्होंने संकेत दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

Fact Check: CM हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी मुस्लिम युवक के साथ? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
-

Himanta Biswa Sarma News: ओवैसी के 2 रुपये देने के बयान पर बोले असम के सीएम, ‘मैं लेने के लिए तैयार हूं’
-

‘2 रुपये की भीख मांगनी पड़ रही’ असम CM पर भड़के ओवैसी, हिमंता बिस्वा ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा था?
-

Assam Election 2026:असम में कौन मारेगा बाजी? विकास-ध्रुवीकरण के सहारे BJP, अंदरूनी कलह में उलझी कांग्रेस!
-

‘जज साहब कुछ कीजिए’,BJP के इस मुख्यमंत्री के क्यों खिलाफ हैं 40 Ex IAS अफसर? अब चीफ जस्टिस से लगाई गुहार
-

Gold Silver Price: चांदी 25000 से ज्यादा लुढ़की, सोना भी सस्ता, सर्राफा बाजार में हड़कंप, जानिए आज के ताजा रेट
-

Silver Rate Today: चांदी फिर 43300 रुपये सस्ती! 4 लाख से फिसलकर धड़ाम,जानें 1kg, 100gm और 10 ग्राम का ताजा रेट
-

Fact Check: CM हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी मुस्लिम युवक के साथ? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
-

Silver Rate Today: 6 फरवरी को धड़ाम हुई चांदी, ₹275 प्रति ग्राम पर पहुंचा भाव, देखें नई रेट लिस्ट
-

Gold Rate Today: लो जी…अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव
-

Amitabh Bachchan के बेटे अभिषेक बच्चन को महिला ने मारा जोरदार थप्पड़, सरेआम ऐसे किया बेइज्जत, क्या हुई बात?
-

Gold Rate Today: शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी सोने की कीमतें, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
-

T20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले भारत को बड़ा झटका, धांसू ऑलराउंडर हुआ बाहर
-

Weather Delhi-NCR: धूप में सुकून ढूंढ रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बुरी खबर, आने वाली एक बड़ी आफत!
-

BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: रितु तावड़े की क्या है जाति? बीएमसी मेयर चुनाव में होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

