Last Updated:
NCP Merger Plan: अजित पवार ने नाराज होकर शरद पवार से राजनीतिक नाता तोड़ लिया था. लोकसभा चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया. देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद के साथ ही कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. पिछले दिनों चाचा-भतीजा में राजनीतिक सुलह होने की चर्चा चली थी. 8 फरवरी को NCP के दोनों गुटों के औपचारिक तौर पर एक होने की योजना भी तैयार थी, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था.
NCP Merger Plan: NCP के दोनों गुटों के एक होने की पूरी योजना तैयार थी. 8 फरवरी 2026 को इसका ऐलान होना था, लेकिन उससे पहले ही प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया. (फाइल फोटो/PTI)NCP Merger Plan: भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, इसे तो बस विधाता ही जानते होंगे. इंसान तो बस अपनी जिंदगी को लेकर योजनाएं बनाने और उसे जीने भर के लिए काम करता है. प्लान सफल ही हो इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती है. कुछ ऐसा ही कहानी अजित पवार की है. अपने राजनीतिक गुरु और चाचा शरद पवार से राजनीतिक नाता तोड़ने वाले अजित दादा ने पॉलिटिकल फ्यूचर को लेकर खास प्लानिंग कर रखी थी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के दोनों धड़ों के एक होने का वक्त आ गया था. शरद पवार और अजित पवार ने इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं. मर्जर का डेट भी तय कर लिया गया था. एक भव्य कार्यक्रम में NCP शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के एक होने की जानी बाकी थी. बस यहीं पर किस्मत ने जिंदगी की शतरंज पर अपनी चाल चल दी. नगर निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर अजित पवार चार्टर प्लेन से बारामती के लिए रवाना हुए थे और कुछ ही देर के बाद उनके विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ गई. और इसके अगले ही पल दिल को तोड़ देने वाली सूचना आई कि अजित दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे. महाराष्ट्र की राजनीति को इससे गहरा आघात लगा. उससे भी ज्यादा धक्का पवार परिवार को लगा. सूत्र बताते हैं कि NCP के मर्जर का प्लान ट्रैक पर है, बस तारीख आगे बढ़ सकता है. लेकिन अब अजित पवार इसके हिस्सा नहीं होंगे.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

