Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Arijit
Singh
net
worth:
जिस
आवाज़
ने
इश्क़
को
पहचान
दी,
उसी
नाम
ने
अब
इंडस्ट्री
को
चौंका
दिया
है।
करोड़ों
दिलों
पर
राज
करने
वाले
अरिजीत
सिंह
के
संन्यास
की
खबर
ने
जहां
फैंस
को
भावुक
कर
दिया,
वहीं
एक
सवाल
ज़ोरों
पर
है-आख़िर
कितनी
है
उस
सिंगर
की
नेट
वर्थ,
जिसने
अपनी
आवाज़
से
शोहरत,
सम्मान
और
करोड़ों
की
कमाई
की?
‘तुम
ही
हो…'(आशिकी
2),
“अगर
तुम
साथ
हो…”,
“हवाएं…”,
“चन्ना
मेरेया…”ज़ालिमा…
और
जनम
जनम…
समेत
कई
शानदार
हिट
गानों
से
मशहूर
हुए
अरिजीत
फिल्म
इंडस्ट्री
के
सबसे
महंगे
सिंगर
में
एक
हैं,
जिन्होंने
हिंदी
समेत
चार
भाषाओं
में
300
से
अधिक
गाने
गाकर
लाखों
दिलों
पर
राज
कर
रहे
है।

रियालिटी
शो
‘इंडियन
आइडल’
से
अरिजीत
सिंह
ने
अपने
सिंगिंग
करियर
की
शुरुआत
की
और
जल्द
ही
अपनी
पहचान
बनाई।अरिजीत
सिंह
2000
के
दशक
के
बाद
सबसे
लोकप्रिय
भारतीय
प्लेबैक
सिंगर
में
से
एक
हैं।
संन्यास
की
घोषणा
के
बाद
उनकी
अनुमानित
नेट
वर्थ
₹414
करोड़
($50
मिलियन)
है।
अरिजीत
सिंह
ने
ये
कमाई
अपने
लाइवशो,
कॉन्सर्ट,
ब्रांड
एंडोर्समेंट
और
फैन
बेस
से
की
है।
अरिजीत
सिंह
की
एक
साल
की
कमाई
की
बात
की
जाए
तो
करीब
₹70
करोड़
बताई
जाती
है।
अरिजीत
सिंह
का
घर
और
कार
कलेक्शन
अरिजीत
के
पास
नवी
मुंबई
में
एक
₹8
करोड़
का
आलीशान
घर
और
₹3.4
करोड़
से
अधिक
की
लक्जरी
कारें
हैं।
उनके
गैराज
में
रेंज
रोवर
व
मर्सिडीज
जैसी
हाई-एंड
गाड़ियां
शामिल
हैं।
इन
आलीशान
जीवनशैली
के
बावजूद,
अरिजीत
अपनी
जड़ों
से
जुड़े
रहते
हैं।
अरिजीत
सिंह
रेस्टोरेंट
भी
चलाते
हैं
प्लेबैक
सिंगर
अरिजीत
सिंह
का
पश्चिम
बंगाल
के
मुर्शिदाबाद
स्थित
जियागंज
में
एक
साधारण
घर
है,
जिसमें
एक
रिकॉर्डिंग
स्टूडियो
भी
है।
वह
अक्सर
शांत
जीवनशैली
अपनाते
हैं
और
सिर्फ
प्रोफेशलन
वर्क
के
लिए
ही
यात्रा
करते
हैं।
जियागंज
में
अरिजीत
‘हेशेल’
नाम
का
एक
किफायती
रेस्टोरेंट
भी
चलाते
हैं।
यह
रेस्तरां
महज
₹40
में
पौष्टिक
भोजन
परोसता
है।
गायन
के
अलावा,
अरिजीत
सिंह
ब्रांड
एंडोर्समेंट
और
सहयोग
से
भी
अच्छी
खासी
कमाई
करते
हैं।
उन्होंने
कोका-कोला
व
सैमसंग
जैसे
कई
इंटरनेशनल
ब्रांड
के
लिए
ऐड
कर
चुके
हैं।
एक
कॉन्सर्ट
से
कितनी
कमाई
करते
हैं
अरिजीत
सिंह?
लाइव
कॉन्सर्ट
और
स्टेज
परफॉर्मेंस
अरिजीत
की
कमाई
का
बड़ा
हिस्सा
हैं।
Insider.in
के
मुताबिक,
भारत
में
उनके
कॉन्सर्ट
के
टिकट
₹2,000
से
₹80,000
तक
होते
हैं।
पुणे
में
एक
शो
में
कथित
तौर
पर
₹16
लाख
तक
के
प्रीमियम
लाउंज
टिकट
बिके
थे।
अरिजीत
सिंह
एक
फिल्म
के
गाने
के
लिए
कितना
चार्ज
करते
हैं?
विभिन्न
रिपोर्टों
के
अनुसार,
अरिजीत
सिंह
एक
फिल्म
गीत
के
लिए
₹8
लाख
से
₹10
लाख
चार्ज
करते
हैं।
कुछ
अनुमान
इससे
भी
अधिक
बताते
हैं।
संगीतकार
मोंटी
शर्मा
ने
पिछले
साल
‘HT
Music’
को
बताया
था
कि
वे
प्रति
परफॉर्मेंस
₹2
करोड़
लेते
हैं।
दो
घंटे
के
लाइव
कॉन्सर्ट
के
लिए
लगभग
₹14
करोड़
लेने
वाले
अरिजीत
दुनिया
के
सबसे
महंगे
संगीतकारों
में
से
हैं।
अरिजीत
सिंह
के
लंदन
शो
में
रचा
था
इतिहास
अरिजीत
सिंह
लंदन
के
प्रतिष्ठित
टोटेनहम
हॉटस्पर
स्टेडियम
में
एक
बड़ा
कॉन्सर्ट
करके
इतिहास
रचा
था।
यह
2025
में
उनका
एकमात्र
यूरोपीय
प्रदर्शन
था
जिसमें
किसी
इंडियन
सिंगर
द्वारा
ब्रिटेन
के
बड़े
स्टेडियम
में
एकल
शो
हेडलाइन
करने
का
यह
पहला
मौका
मिला।
आधिकारिक
वेबसाइट
के
अनुसार,
टिकट
£210
से
£2,410
तक
थे।
अरिजीत
सिंह
के
सोशल
मीडिया
पर
कितने
फॉलोअर्स
हैं?
डिजिटल
क्षेत्र
में
भी
अरिजीत
नए
कीर्तिमान
गढ़
रहे
हैं।
वह
हाल
ही
में
स्पॉटिफाई
पर
140
मिलियन
से
अधिक
फॉलोअर्स
के
साथ
सबसे
ज्यादा
फॉलो
किए
जाने
वाले
कलाकार
बने,
जिन्होंने
टेलर
स्विफ्ट,
एड
शीरन
व
एरियाना
ग्रांडे
जैसे
वैश्विक
सितारों
को
पीछे
छोड़ा।
-

भगवान या अल्लाह? किसको मानते हैं क्रिकेटर जहीर खान? हिंदू पत्नी सागरिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

कौन हैं Shubhanshu Shukla की पत्नी कामना शुक्ला? क्या करती हैं काम? पति को अशोक चक्र मिला तो छलके आंसू
-

UGC Bill के नए नियम क्या होंगे वापस? सरकार की क्या है प्लानिंग? BJP MP बोले- मोदी है तो मुमकिन है,इंतजार कीजिए
-

Alka Yagnik Caste-Religion: बॉलीवुड की ‘दूसरी लता मंगेश्कर’ का जाति-धर्म क्या? सरनेम से कन्फ्यूजन क्यों?
-

Operation Kavach-12: दिल्ली में 24 घंटे के अंदर क्यों 25,000 लोग हिरासत में? राजधानी में क्या होने वाला था?
-

Sunita Williams को रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? NASA वाले देते हैं ये लग्जरी सुविधाएं
-

‘अगर थोड़ी भी राष्ट्रीयता है तो’, सैनिकों को देखकर Premanand Ji Maharaj ने कहा कुछ ऐसा, भर आएंगी आपकी भी आंखें
-

Kal Ka Mausam: 27 January को दिल्ली-UP में ठंड से कयामत? IMD का बड़ा Alert, कहां-कहां बारिश-बर्फबारी?
-

Silver Price today: 26 जनवरी को चांदी ने बनाया इतिहास, 10 ग्राम रेट ने उड़ाए होश, जानें आपके शहर का भाव
-

Delhi open closed: 26 जनवरी को दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद? मेट्रो,बाजार से घूमने की जगह तक हर अपडेट
-

School Closed: 27 जनवरी को UP-Chandigarh-Delhi समेत 8 राज्यों में स्कूल बंद-5 में खुले, शीतकालीन अवकाश कब तक?
-

Anjali Arora Boyfriend: कौन है अंजलि अरोड़ा का ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल? हुई गिरफ्तारी, मामला चौंकाने वाला

