Last Updated:
Bay Of Bengal Cyclonic Circulation: मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी कि 9 जनवरी 2026 के लिए मौसम की चेतावनी जारी किया है. इसमें दक्षिण समुद्री तूफान का खतरा और उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ प्रचंड ठंड की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तूफान आ रहा है, जिसकी वजह से अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारतीय राज्यों जैसे कि यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा. वहीं, दिल्ली एनसीआर में पारा गिरकर 5-6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से अभी कोई राहत नहीं. (पाटीआई)Bay Of Bengal Cyclonic Circulation: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना गहरा दबाव यानी कि डीप डिप्रेशन का चेतावनी जारी किया है. इसका मतलब ये हुआ कि ऐसी मौसमी प्रणालियां जिसकी वजह से दक्षिण भारत के बंगाल की खाड़ी से लगे तटीय हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना बनती है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, मौसम विभाग में उत्तर भारत के मैदानी इलाके मौसम के डबल अटैक की चेतावनी जारी किया है. एक तरफ घना कोहरा तो दूसरी ओर प्रचंड ठंड. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है. साथ ही, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है. इसकी वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार पड़ेगी.
मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में बना ये सिस्टम जल्द ही और तीव्र हो सकता है. पूर्वानुमान के अनुसार, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आज की शाम या रात तक श्रीलंका के तट को पट्टुविल और त्रिंकोमाली के बीच पार करेगा. इस समुद्री हलचल के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा, शनिवार को केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
घने कोहरे और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी कि आज सुबह पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी किया है. वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में भी 9 जनवरी की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने आज की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में भी 10 से 15 जनवरी तक अलग-अलग समय पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग ने आज तामिलनाडु और केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. (पीटीआई)
प्रचंड ठंड से बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से बुरा हाल है. पारा लगातार गिर रहा है. गुरुवार न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार तक तापमान 5 डिग्री से भी नीचे आने की संभावना है. वहीं, देश के अलग-अलग क्षेत्रों के अगले 7 दिनों तक के भी तापमान का रिपोर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी भारत और गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा यानी कि जैसा ठंड का दौर चल रहा है, वह अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा और उससे अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. मध्य भारत की बात करें तो महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

