Last Updated:
Home For Senior Citizen : गुरुग्राम में अब बुजुर्गों के लिए खास मकान बनाए जाने की तैयारी है. जे एस्टेट्स ने तीन जगहों पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है और 450 घर बनाए जाने की तैयारी है.
गुरुग्राम में बुजुर्गों के लिए खास घर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है.नई दिल्ली. रियल एस्टेट कंपनी जे एस्टेट्स ने बुजुर्गों के लिए खासतौर से 450 से अधिक घर बनाने के लिए गुरुग्राम में तीन जमीन के टुकड़े खरीदे हैं. इनसे कंपनी को लगभग 2,100 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने अपनी दीर्घकालिक वृद्धि और विविधीकरण रणनीति के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास क्षेत्र में प्रवेश किया है. कंपनी गुरुग्राम में बुजुर्ग लोगों के तीन प्रीमियम परियोजनाएं शुरू कर रही है. ये परियोजनाएं 8 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें लगभग 450 इकाइयां शामिल हैं.
जे एस्टेट्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अनिल गोदारा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक आवास केवल घर उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के विभिन्न चरणों को समझने और सहानुभूति व जिम्मेदारी के साथ उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान देने से जुड़ा है. इन घरों को खासकर बुजुर्गों की सहूलियत और उनकी सुविधाओं व सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. घर के अंदर बुजुर्गों की जरूरत वाली सभी चीजें होंगी, ताकि बढ़ती उम्र के साथ उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
कहां बनने जा रहा प्रोजेक्ट
जे एस्टेट्स ने गुरुग्राम में तीन जगहों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास मकान बनाने की तैयारी की है, जिसे गोल्डन एज लिविंग के नाम से जाना जाता है. इन घरों को खास बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 63, सेक्टर 89ए और सोहना के सेक्टर 36 में बनाए जा रहे हैं. जल्द ही इन घरों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा.
इन घरों की खास बातें
- बैरियर फ्री डिजाइन : इन घरों में चौड़े गलियारे बनाए जाएंगे, जिसे एंटी स्किड फ्लोरिंग से लैस किया जाएगा, ताकि बुजुर्गों के फिसलने का डर न रहे. व्हीलचेयर किसी भी जगह आसानी से जा सकेगी. साथ हीह लिफ्ट की भी सुविधा होगी.
- शांति और बगीचे : इन घरों में शांति की खास व्यवस्था होगी और हरे भरे बगीचे बनाए जाएंगे, जो बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे.
- 24 घंटे मेडिकल सुविधा : बुजुर्गों को इन घरों में 24 घंटे ऑन कॉल डॉक्टर और मेडिकल की सुविधा उपलब्ध होगी. उनके लिए दवा, फिजियो और नियमित स्वास्थ्य जांच भी उपलब्ध रहेगा.
- सामाजिक सुरक्षा : बुजुर्गों को इन घरों में सामाजिक सुरक्षा का भी अहसास कराया जाएगा. उनके लिए चाय पर सभाएं, पढ़ने की जगह, दिवाली सहित अन्य सांस्कृतिक जुड़ाव भी महसूस कराया जाएगा.
- सुरक्षा : इन घरों में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. तकनीक के जरिये बुजुर्गों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

