India
oi-Ankur Sharma
Aaj
Ka
Mausam
Kaisa
Rahega
21
December
2025:
पूरे
उत्तर
भारत
में
सर्दी
ने
कहर
बरपाया
हुआ
है।
पहाड़ों
पर
तो
पारा
माइनस
से
नीचे
चला
गया
है
तो
वहीं
नॉर्थ
इंडिया
भयंकर
कोहरे
और
शीतलहर
की
चपेट
में
है।
दिल्ली,
उत्तर
प्रदेश,
हरियाणा,
एमपी,
पंजाब
और
राजस्थान
के
कई
इलाकों
में
रविवार
सुबह
घना
कोहरा
छाया
हुआ
है,
जिसकी
वजह
से
दृश्यता
जीरो
है
और
लोगों
को
आने-जाने
में
खासी
दिक्कतों
का
सामना
करना
पड़
रहा
है।
भारतीय
मौसम
विभाग
ने
इन
सभी
6
राज्यों
में
भयंकर
शीतलहर
का
अलर्ट
जारी
किया
है
तो
वहीं
उत्तर
भारत
के
कई
राज्य
इस
वक्त
कोहरे
की
चपेट
में
हैं।
लोगों
का
घरों
से
बाहर
निकलना
काफी
मुश्किल
हो
रहा
है,
दृश्यता
शून्य
होने
की
वजह
से
सड़कों
पर
वाहनों
का
चलना
काफी
मुश्किल
है।

IMD
के
ताजा
अपडेट
में
कहा
गया
है
कि
अब
आने
वाले
दिनों
में
पारा
तेजी
से
गिरेगा
और
हाड़
कंपाने
वाली
ठंड
से
लोगों
का
सामना
होगा।
हल्की
बारिश
और
बर्फबारी
की
आशंका
(Aaj
Ka
Mausam)
IMD
के
मुताबिक
पहाड़ों
पर
एक
पश्चिमी
विक्षोभ
सक्रिय
हो
रहा
है,
जिसके
प्रभाव
से
जम्मू-कश्मीर,
लद्दाख,
हिमाचल
प्रदेश
और
उत्तराखंड
में
22
दिसंबर
के
दौरान
हल्की
बारिश
और
बर्फबारी
हो
सकती
है
और
इसके
कारण
सर्दी
बढ़ेगी।
आज
देश
के
कई
राज्य
कोहरे
की
चपेट
में
हैं।
Aaj
ka
Mausam
21
December
2025
Delhi:
दिल्ली
में
आज
का
मौसम
दिल्ली
और
आसपास
के
इलाकों
में
सुबह
से
ही
घना
कोहरा
और
स्मोग
की
मोटी
चादर
छाई
हुई
जिससे
दृश्यता
काफी
कम
हो
सकती
है।
तापमान
में
भारी
गिरावट
हुई
है,
वैसे
मौसम
आज
शुष्क
है
और
मौसम
विभाग
का
कहना
है
कि
रविवार
को
न्यूनतम
तापमान
यहां
पर
4
से
6
डिग्री
सेल्सियस
के
आसपास
रह
सकता
है,
जबकि
अधिकतम
तापमान
14-16
डिग्री
तक
सीमित
रहने
की
उम्मीद
है।
कोहरे
के
कारण
सड़क
और
रेल
यातायात
प्रभावित
है।
फ्लाइॉ्स
भी
लगातार
देर
से
उड़
रही
हैं।

Aaj
ka
Mausam
21
December
2025:
एयरलाइंस
ने
जारी
की
एडवाइजरी
एयर
इंडिया,
स्पाइसजेट
और
इंडिगो
सहित
कई
एयरलाइंस
ने
शुक्रवार
के
लिए
ट्रैवल
एडवाइजरी
जारी
की
है,
जिसमें
एयरपोर्ट
रवाना
होने
से
पहले
यात्रियों
को
पहले
से
फ्लाइट
का
स्टेटस
चेक
करने
की
सलाह
दी।
आज
भी
यहां
पर
AQI
बहुत
ज्यादा
खराब
है।
दिल्ली
के
प्रमुख
स्टेशनों
में
आज
AQI
निम्नलिखित
है।(सुबह
6
बजे
की
स्थिति)
-
पूसा,
दिल्ली
-473
AQI -
शादीपुर,
दिल्ली
-477
AQI -
पंजाबी
बाग,
शिवाजी
पार्क
-449
AQI -
नॉर्थ
कैंपस,
दिल्ली
मिल्क
स्कीम
कॉलोनी
-478
AQI -
एफ
मुंडका,
दिल्ली
-481
AQI
Aaj
ka
Mausam
21
December
2025
Uttar
Pradesh:
यूपी
में
आज
का
मौसम
कैसा
रहेगा?
उत्तर
प्रदेश
में
घने
कोहरे
और
शीतलहर
के
चलते
दैनिक
जीवन
प्रभावित
है,
उत्तर
प्रदेश
के
पश्चिमी
और
मध्य
हिस्सों
में
भी
घने
कोहरे
और
शीतलहर
का
अलर्ट
है।
लखनऊ,
कानपुर,
आगरा,
मेरठ
और
प्रयागराज
जैसे
शहरों
में
सुबह
सेही
कोहरे
में
डूबे
हुए
हैं।
किसानों
को
फसलों
की
सुरक्षा
के
लिए
सतर्क
रहने
की
सलाह
दी
गई
है।
तो
वहीं
अयोध्या
में
न्यूनतम
तापमान
8°C
दर्ज
किया
गया
है,
जबकि
अधिकतम
तापमान
16°C
रहने
की
संभावना
है।
Aaj
ka
Mausam
21
December
2025:
पहाड़ों
पर
बर्फबारी
की
आशंका
कश्मीर,
हिमाचल
और
उत्तराखंड
में
बर्फबारी
की
आशंका
है
,
हिमाचल
प्रदेश
के
शिमला,
मनाली,
कुल्लू
और
लाहौल-स्पीति
सहित
ऊंचाई
वाले
इलाकों
में
हल्की
से
मध्यम
बर्फबारी
हो
सकती
है।
उत्तराखंड
के
चमोली,
उत्तरकाशी
और
पिथौरागढ़
जिलों
में
भी
बर्फ
गिरने
की
संभावना
है।
बर्फबारी
के
चलते
पहाड़ी
सड़कों
पर
फिसलन
बढ़
सकती
है,
इसलिए
यात्रियों
को
सावधानी
बरतने
की
सलाह
दी
गई
है।

Aaj
ka
Mausam
21
December
2025:
दक्षिण
भारत
में
होगी
बरसात
केरल,
आंध्रा,
तमिलनाडु
और
अंडमान-निकोबार
द्वीप
समूह
में
मौसम
शुष्क
रहेगा,
हल्की
बूंदा-बांदी
संभव
है
तो
वहीं
हवाओं
में
हल्की
ठंड
महसूस
की
जा
सकती
है।
इन
बातों
का
रखें
ख्याल
-
सुबह-शाम
बाहर
निकलते
समय
गर्म
कपड़े
पहनें। -
कोहरे
में
वाहन
चलाते
समय
फॉग
लाइट
का
इस्तेमाल
करें। -
बुजुर्गों
और
बच्चों
को
ठंड
से
विशेष
रूप
से
बचाएं। -
गर्म
पेय
पदार्थों
का
सेवन
करें। -
कोहरे
में
गाड़ी
चलाते
वक्त
लाइट
आन
रखें।
-

Haryana School Close: कोहरे और शीतलहर के बीच कब बंद होंगे हरियाणा के स्कूल? सर्दी की छुट्टियों पर ये है अपडेट
-

Delhi NCR Weather: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम का हाल
-

Delhi NCR Weather Today: गुरुग्राम में शीतलहर के साथ ऑरेंज अलर्ट, एनसीआर में कहां होगी बारिश?
-

Aaj ka Mausam: ठंड में रेड अलर्ट क्यों डराता है? क्या करें क्या नहीं? IMD की चेतावनी, UP से बिहार तक कोहरा
-

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ कोहरे की दस्तक, शीतलहर और बारिश पर भी IMD का अपडेट
-

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का कोहराम, 2 दर्जन ट्रेन लेट और 10 उड़ानें प्रभावित
-

Aaj Ka Mausam: कोहरे से तंग उत्तर भारत, Flights-ट्रेनें लेट, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी कंपकपी
-

Delhi Flights Cancelled: घने कोहरे से दिल्ली में 177 फ्लाइट्स रद्द, घूमने जाने से पहले चेक करें अपडेट
-

Epstein Files: देश को मिल सकता है नया PM? पृथ्वीराज चव्हाण की भविष्यवाणी, दावा- इस राज्य से बनेगा प्रधानमंत्री
-

Payal Gaming New MMS Leak Video Viral: 19 मिनट से क्यों जुड़ा नाम? क्या कर बैठी पायल? कड़वी है ये सच्चाई?
-

‘हेमा मालिनी को प्रकाश कौर ने घर से निकाल दिया था’, धर्मेंद्र की मौत के 24 दिन बाद ये कौन सा सच आया सामने
-

Padmaja Kumari Parmar: कौन हैं राजकुमारी पद्मजा परमार? मेवाड़ राजपरिवार की बेटी क्यों पहुंची कोर्ट?
-

Bharti Singh Baby News: 41 साल की उम्र में कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म
-

Aravalli Hills: क्यों ट्रेंड कर रही है अरावली? SC के एक फैसले से रेगिस्तान बन जाएगा राजस्थान, समझिए पूरा मामला
-

Nitin Nabin Facts: किस ‘महारानी’ के दीवाने हैं BJP के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष? पसंदीदा डिश क्या?

