Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 27
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » क्या भारत में शपथ की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी ने की, किन पदों के लिए जरूरी है ये
Hindi News

क्या भारत में शपथ की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी ने की, किन पदों के लिए जरूरी है ये

HawkNewsBy HawkNewsNovember 20, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ नई राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी शपथ ली. भारत में कुछ जिम्मेदारी के ऐसे पद हैं जिन पर काम शुरू करने से पहले शपथ लेना जरूरी होता है. क्या आपको मालूम हैं कि वो कौन से पद हैं. आपको ये भी बता दें कि भारत में शपथ ग्रहण की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी के जमाने में ही शुरू हुई. तो ये सवाल भी लाजिमी है कि इससे पहले भारत के राजे महाराजा गद्दी पर बैठते समय क्या करते थे.

वैसे रिकॉर्ड्स कहते हैं कि यह कहना काफी हद तक सही है कि भारत में आधुनिक रूप में “सरकारों का औपचारिक शपथ ग्रहण” ईस्ट इंडिया कंपनी और बाद में ब्रिटिश शासन द्वारा रखी गई परिपाटी से ही शुरू हुआ.

उससे पहले भारत में मुग़ल, मराठा, राजपूताना, विजयनगर, चोल या किसी भी शासन में राजा या बादशाह के सत्ता ग्रहण के समय राज्याभिषेक होता था. तब शासक को “प्रतिज्ञा” या “धर्म–शपथ” लेनी होती थी. तब मंत्री, अधिकारी और प्रतिनिधियों के लिए कोई तय संवैधानिक शपथ प्रणाली नहीं थी.

जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई तो इस परिपाटी में बड़ा बदलाव आया. कंपनी के शासन में पहली बार अफसर, न्यायाधीश और कलेक्टर ईश्वर के नाम पर लिखित शपथ लेकर पद ग्रहण करते थे. यही भारत में पहली लिखित–कानूनी शपथ प्रणाली मानी जाती है.

जब शपथ अनिवार्य कर दी गई

1858 में भारत का शासन ब्रिटिश क्राउन के हाथों में आ गया और ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म हो गया तो गर्वनर जनरल, गर्वनर, हाई कोर्ट और न्यायपालिका और सिविल सेवाओं के लिए औपचारिक शपथ अनिवार्य कर दी गई. यही वह समय था जहां भारत में सरकारी पद के ग्रहण में शपथ कानूनी परंपरा बनी.

कब भारत में चुने प्रतिनिधियों ने शपथ ली

वर्ष 1919 में मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधारों के बाद देश में ब्रिटिश राज के तहत स्थानीय जन प्रतिनिधि चुने जाने लगे. तब इस साल भारत में जनप्रतिनिधियों ने पहली बार शपथ ली. वर्ष 1935 में गर्वनमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत शपथ को पूर्ण रूप से संवैधानिक दर्जा दिया गया.

फिर भारतीय संविधान ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया

आजादी के बाद जब भारत का संविधान बना तो शपथ की इसी परंपरा को आगे बढ़ाया गया. भारत में अब कई पद ऐसे हैं, जिस पर काम शुरू करने से पहले शपथ लेनी जरूरी होती है. ये संविधान में लिखित है. इसका प्रारूप भी ब्रिटिश कानून की ही विरासत है.

दुनिया में शपथ ग्रहण की परंपरा पुरानी

दुनिया में “शपथ ग्रहण” एक बेहद पुरानी परंपरा है. इसका इतिहास धर्म, राजनीति, कानून और शासन चारों से जुड़ा है. मानव सभ्यता के शुरुआती चरणों में जब कोई लिखित कानून नहीं था. लोग झगड़ों और सत्ता के विवादों में ईश्वर, आग, धरती, नदी, ग्रंथ या कबीले के नाम पर “कसम” खाते थे. अगर कोई कसम तोड़ता, तो उसे सामाजिक या दैवी दंड माना जाता. यही शपथ का शुरुआती कदम था.

मेसोपोटामिया में 3000 ईसापूर्व हम्मूराबी की संहिता में न्यायालय में गवाहों और अधिकारियों को ‘ओथ’ यानी शपथ दिलाने का उल्लेख मिलता है. फराओ के अधिकारी देवताओं के नाम पर शपथ लेते थे कि वे सत्ता का दुरुपयोग नहीं करेंगे. यूनान में तो डॉक्टरों की “हिपोक्रेटिक शपथ” भी इसी दौर की देन है. रोमन साम्राज्य में सैनिक सम्राट और राज्य की रक्षा के नाम पर शपथ लेते थे.

ईसाई धर्म में बाइबिल से शपथ दिलाकर पद और जिम्मेदारी सौंपी जाती थी. इसी परंपरा को मध्ययुगीन यूरोप में राजाओं और रईसों ने अपनाया. कुरआन में “क़सम” और “अहल–ए–अमानत” की अवधारणा है. इस्लामी अमीर और काज़ी सार्वजनिक रूप से शपथ लेते थे.

हिंदू परंपरा में राज्याभिषेक के साथ राजाओं को मंत्रियों और आचार्यों की उपस्थिति में वचन देना पड़ता था कि वो
– प्रजा की रक्षा करेंगे
– धर्म और न्याय की रक्षा करेंगे
– राज्य को समृद्ध करेंगे

आधुनिक राजनीतिक शपथ की शुरुआत कब

आधुनिक राजनीति में शपथ की शुरुआत ब्रिटेन में 1689 में हुई. ग्लोरियस रेवोल्यूशन के बाद संसद ने राजाओं के अधिकार सीमित किए और सरकारी पदों पर शपथ को कानूनी रूप दे दिया. यही मॉडल आगे चलकर यूरोप से लेकर अमेरिका और ब्रिटिश उपनिवेशों में लागू हुआ. अमेरिका में 1789 में अमेरिकी संविधान ने राष्ट्रपति के लिए औपचारिक शपथ तय की. इसमें कहा जाता था, मैं पूरी आस्था के साथ राष्ट्रपति के कामों का निर्वहन करूंगा. इसे दुनिया की पहली लोकतांत्रिक–सांविधानिक शपथ मानी जाता है.

संविधान क्या कहता है शपथ के बारे में

भारत का संविधान कहता है कि महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए शपथ लेना जरूरी है. संविधान की तीसरी अनुसूची में इसकी व्यवस्था की गई है.

पद                                              कौन शपथ दिलाता है                            संविधान का अनुच्छेद
1. राष्ट्रपति                                         मुख्य न्यायमूर्ति                                    अनुच्छेद 562
2. उपराष्ट्रपति                                    राष्ट्रपति                                              अनुच्छेद 69
3. प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री                     राष्ट्रपति                                              अनुच्छेद 75
4. सांसद                                           सभापति/स्पीकर                                  अनुच्छेद 99
5. मुख्य न्यायाधीश                              राष्ट्रपति                                               अनुच्छेद 124
6. सुप्रीम कोर्ट जज                              राष्ट्रपति                                               अनुच्छेद 124
7. राज्यपाल                                        हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश                       अनुच्छेद 159
8. मुख्यमंत्री, मंत्री                                 राज्यपाल                                            अनुच्छेद 164
9. विधायक, विप सदस्य                        राज्यपाल                                            अनुच्छेद 188
10. हाईकोर्ट चीफ जस्टिस                    सुप्रीम कोर्ट सीजेआई या राज्यपाल          अनुच्छेद 219
11. हाईकोर्ट जज                                राज्यपाल                                             अनुच्छेद 219
12. अटार्नी जनरल                              राष्ट्रपति                                                अनुच्छेद 76
13. सीएजी                                         राष्ट्रपति                                               अनुच्छेद 148
14. UPSC अध्यक्ष, सदस्य                     राष्ट्रपति                                                अनुच्छेद 316

इसके अलावा राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्य, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के डायरेक्टर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग आदि के अध्यक्ष -सदस्य, सूचना आयुक्त (केंद्र एवं राज्य) को शपथ दिलानी अनिवार्य होती है.

शपथ का मूल स्वरूप

सभी शपथों में मूल वाक्य यही होता है कि व्यक्ति
– भारत के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेगा
– संविधान का पालन करेगा
– निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करेगा
– गोपनीयता बनाए रखेगा
शपथ या तो “ईश्वर की शपथ” के रूप में या “सत्यनिष्ठा की घोषणा” के रूप में ली जा सकती है.

क्या कलेक्टर और एसपी को भी शपथ दिलाई जाती है

हां, कलेक्टर और एसपी को भी नियुक्ति के समय शपथ दिलाई जाती होती है, लेकिन यह शपथ संविधान की तीसरी अनुसूची में नहीं आती, क्योंकि ये संवैधानिक पद नहीं हैं. इनकी शपथ का आधार अखिल भारतीय सेवाओं में होता है. इन सेवाओं में भर्ती होने के बाद ट्रेनिंग के अंत में शपथ ली जाती है. ये शपथ अखिल भारतीय सर्विसेज नियम, 1968 और संबंधित सेवा नियमों के तहत होती है.
आईएएस अफसर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में शपथ लेते हैं तो IPS अफसर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण पूरा होने पर शपथ लेते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleWho Is Shah Rukh Khan: शाहरुख खान कौन है? विवेक ओबेरॉय ने सरेआम क्यों कही ऐसी बात | Shah Rukh Khan Who Is Vivek Oberoi Future Generations Wont Know Comment Controversy Explained
Next Article ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की किस्मत चमकी, इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, हीरोइन होगी नई! | Ahaan Pandey gets a new film After Saiyyara,, which will be directed by Ali Abbas Zafar.
HawkNews
  • Website

Related Posts

Down Syndrome बहन ने सिखाया प्यार का असली मतलब

August 27, 2026

MOTN Survey: आज चुनाव हुए तो PM Modi की कुर्सी हिलेगी? Rahul Gandhi की होगी चांदी? किसकी बन रही सरकार? | MOTN Survey: PM Modi Position, Rahul Gandhi Gains, NDA vs INDIA Alliance Seat Prediction News Hindi

August 27, 2026

Job Alert: 100 से अधिक कंपनियां, 25000 भर्ती…पश्चिमी चंपारण में इस दिन मेगा जॉब कैंप, 8वीं पास को भी मौका

August 27, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,303)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Down Syndrome बहन ने सिखाया प्यार का असली मतलब

August 27, 2026

MOTN Survey: आज चुनाव हुए तो PM Modi की कुर्सी हिलेगी? Rahul Gandhi की होगी चांदी? किसकी बन रही सरकार? | MOTN Survey: PM Modi Position, Rahul Gandhi Gains, NDA vs INDIA Alliance Seat Prediction News Hindi

August 27, 2026

Job Alert: 100 से अधिक कंपनियां, 25000 भर्ती…पश्चिमी चंपारण में इस दिन मेगा जॉब कैंप, 8वीं पास को भी मौका

August 27, 2026

Raksha Bandhan School Holiday: 28 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जानिए अपने शहर का अपडेट | Raksha Bandhan 2026 School Holiday Update: Check State-Wise School Closure Status for August 28

August 27, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Down Syndrome बहन ने सिखाया प्यार का असली मतलब

August 27, 2026

MOTN Survey: आज चुनाव हुए तो PM Modi की कुर्सी हिलेगी? Rahul Gandhi की होगी चांदी? किसकी बन रही सरकार? | MOTN Survey: PM Modi Position, Rahul Gandhi Gains, NDA vs INDIA Alliance Seat Prediction News Hindi

August 27, 2026

Job Alert: 100 से अधिक कंपनियां, 25000 भर्ती…पश्चिमी चंपारण में इस दिन मेगा जॉब कैंप, 8वीं पास को भी मौका

August 27, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.