Last Updated:
Pune Land Deal: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से तूफान आने की आहट तेज हो गई है. जमीन खरीद-फरोख्त मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सरकारी अधिकारियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है.
पुणे लैंड स्कैम मामले में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर एफआईआर दर्ज की गई है. (फाइल फोटो)Pune Land Deal: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार नई मुसीबत में घिर गए हैं. जमीन घोटाले में फंसे उनके बेटे पार्थ पवार पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला सरकारी जमीन को कौड़ियों के भाव में बेचने से जुड़ा है. विपक्षी पार्टियां पहले से ही इसको लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं, ऐसे में यह मामला हाईप्रोफाइल बन गया है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे से जुड़ा होने की वजह से इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है. अब इसमें बड़ा एक्शन लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े जमीन घोटाला मामले में पुणे पुलिस ने FIR दर्ज की है. पुलिस ने तीन लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया है. पार्थ पवार पर आरोप है कि उनकी कंपनी Amadea Enterprises ने पुणे के मंडावा इलाके में 1800 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को सिर्फ 300 करोड़ में खरीद ली. Amadea Enterprises में दो पार्टनर हैं, जिनमें एक पार्थ पवार भी हैं. एक और आरोप यह है कि 21 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी की जगह पर सिर्फ 500 के स्टाम्प पर सारे काम हुए हैं. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश भी दे दिए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में पार्थ पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
तहसीलदार और सब-रजिस्ट्रार सस्पेंड
इस हाईप्रोफाइल मामले में सरकारी अधिकारियों पर भी गाज गिरी है. तहसीलदार और एक सब-रजिस्ट्रार को सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित अधिकारियों के नाम सूर्यकांत येवले और आरबी तारु हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा था, ‘मैंने रेवेन्यू और लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट से इस मामले में जानकारी मांगी है. इस मुद्दे की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं. प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है. हालांकि, अभी मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है. उपमुख्यमंत्री भी इस प्रकार की किसी गड़बड़ी का समर्थन नहीं करेंगे. हमने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि यदि अनियमितताएं पाई गईं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’
जानें क्या है पुणे लैंड डील
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, 16.19 हेक्टेयर सरकारी भूमि को Amadea Enterprises LLP को बेचा गया है, जिसमें पार्थ पवार साझेदार हैं. बताया जाता है कि इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग ₹1600–₹1800 करोड़ है. हालांकि, इस सरकारी जमीन को महज ₹300 करोड़ में बेच दिया गया. बिक्री दस्तावेज (सेल डीड) (जो रजिस्ट्रेशन और मुद्रांक विभाग द्वारा 20 मई को जारी किया गया. उसमें खरीदार पक्ष के रूप में Amadea Enterprises LLP के सह-संस्थापक और पार्थ के साझेदार दिग्विजय अमर सिंह पाटिल का नाम दर्ज है. इस लैंड डील पर महज ₹500 की स्टांप ड्यूटी ली गई.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

