Last Updated:
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स नागमंगलम प्लांट के महिलाओं की हॉस्टल में स्पाईकैम की वजह से हड़कंप मच गया. नीलुकुमारी गुप्ता नाम की महिला ने अपने प्रेमी संतोष के कहने पर महिलाओं के बाथरूम में कैमरा लगा दिया था. आरोपी महिला विडियोज अपने प्रेमी को भेजती थी. हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रेमी को खुश करने के लिए लड़की ने बाथरूम में लगा दिया कैमरा. कहते है ना महिला ही महिला की दुश्मन होती है. ये शत प्रतिशत सच है. कोई महिला किसी दूसरी महिला की अस्मिता से कोई कैसे खेल सकती है. अपने प्रेमी को खुश करने के लिए एक महिला कर्मचारी ने वर्किंग वीमेन हॉस्टल के बाथरुम में कैमरे लगा दिए. ये घटना टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नागमंगलम प्लांट की है. कैमरे की खबर लगते ही हड़कंप मच गया. कई लड़कियां हॉस्टल छोड़कर भाग गई जबकि 2000 के करीब महिलाओं ने सुरक्षा का सवाल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. बहरहाल, पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, महिलाओं के हॉस्टल ‘विदियाल रेसिडेंसी’ के बाथरूम में छिपे कैमरे की घटना ने हड़कंप मचा दिया. पुलिस अधीक्षक पी. थंगदुराई ने बुधवार को बताया कि ओडिशा की 22 वर्षीय कर्मचारी नीलुकुमारी गुप्ता और उसके 25 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड संतोष को गिरफ्तार किया गया. नीलुकुमारी उसी हॉस्टल में रहती थी. उसने संतोष के इशारे पर उसने 2 नवंबर (रविवार) को उत्तरी राज्यों की महिलाओं वाले रूम के बाथरूम में कैमरा लगाया. पुलिस ने संतोष को बेंगलुरु के उड़नपल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.
6000 महिलाओं का हॉस्टल
11 मंजिला इस हॉस्टल में 8 ब्लॉक हैं. इसमें 6,000 से ज्यादा महिलाएं रहती हैं. हर रूम में 4 महिलाएं रहती हैं. मंगलवार को कुछ लड़कियों को बाथरुम में कैमरा नजर आया. तुरंत मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी. इसकी जानकारी फैलने से हड़कंप मच गया शाम तक 2,000 से ज्यादा महिलाएं सड़क पर उतर आईं. होसुर अतिरिक्त कलेक्टर आकृति सेठी और एसपी थंगदुराई मौके पर पहुंचे.
हॉस्टल छावनी में तबदील
हॉस्टल में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हुए हैं. बुधवार को कई माता-पिता हॉस्टल के बाहर जमा हो गए. पुलिस ने शांत कराया, लेकिन 200 से ज्यादा महिलाएं सामान समेटकर घर लौट गईं. एएसपी शंकर ने बताया, ‘कैमरे की फुटेज चेक कर रहे हैं. 10 महिला पुलिस टीमें हर रूम सर्च कर रही हैं, कहीं और कैमरा तो नहीं?’ टाटा ने आंतरिक जांच की, नीलुकुमारी को काउंसल किया, लेकिन महिलाओं का गुस्सा भड़क गया.
कंपनी में तनाव
इस घटना के बाद हॉस्टल और वर्किंग स्टेशन पर काफी तनाव का माहौल है. कई महिलाएं डर के मारे काम छोड़ने की सोच रही. पुलिस ने आईटी एक्ट और IPC की धाराओं में केस दर्ज किया. एसपी ने कहा, ‘पूर्ण जांच होगी, दोषी को सजा मिलेगी.’ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बयान जारी कर कहा, ‘महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता, सहयोग करेंगी.’
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

