Last Updated:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल अंबाला में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी. पहले उन्होंने सुखोई-30 MKI उड़ाया था. एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू कल यानी 29 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी. यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि राष्ट्रपति पहली बार भारत की सबसे आधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी. इस ऐतिहासिक उड़ान को भारतीय वायुसेना के लिए गर्व और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

