Last Updated:
Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती कर दी है. आज कई शहरों में तेल के दाम घटे हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें और नीचे आ गई हैं. नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू बाजार में खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल की कीमतों में कटौती की है तो कुछ शहरों में दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की खुदरा कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 65.55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 61.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

