Last Updated:
Cyclone Shakti Latest Update: अरब सागर में उठा साइक्लोन शक्ति अब ‘गंभीर’ तूफान का रूप ले चुका है. मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. यह 13 कि…और पढ़ें
तूफान शक्ति से कब मिलेगा राहत?
Cyclone Shakti In Arabian Sea News: इस सीजन यानी कि इस साल के मानसून सीजन का पहला साइक्लोन अरब सागर में उठा है. मौसम विज्ञानियों ने साइक्लोन का नाम ‘शक्ति’ रखा है. शुक्रवार को डेवलप हुए इस तूफान का नाम श्रीलंका ने दिया है. इस तूफान की वजह से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ वाले जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. साथ पूर्वी गुजरात मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोन शक्ति का असर पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा पर होने की संभावना है. साथ ही इस तूफान को देखते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाके वाले मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लिया शक्ति, 110 KM की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ पिछले 10 घंटों से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा. आईएमडी की मैप से समझिए इसका पैटर्न-
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार तक गुजरात-महाराष्ट्र तट पर समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है. तूफानी मौसम और 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार और सोमवार को 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
October 5, 2025 06:20 IST
Cyclone Shakti Live Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में हाई अलर्ट
Cyclone Shakti Live Update: चक्रवात शक्ति की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं. इससे प्रभावित होने वाले जिलों में पालघर, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, कोल्हापुर के घाट, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और यवतमाल हैं.

