Last Updated:
IMD Weather Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होते ही बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक में ताबड़तोड़ नए सिस्टम डेवलप होने से हालात बदल चुके हैं. साइक्लोन शक्ति ने बारिश की थमी रफ्तार को गति दे दी है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना फिर से प्रबल हो गई है. (फाइल फोटो)IMD Weather Today: मानसून की वापसी शुरू होने के साथ ही समंदर में एक्टिव हुए ताबड़तोड़ नए सिस्टम में मौसमी हालात को बदल कर रख दिया है. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में बारिश ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बिहार के कई हिस्सों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है. बंगाल की खाड़ी में फिर से डेवलप हुए नए सिस्टम की वजह से पश्चिम बंगाल के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो रही है. इसका असर बिहार और झारखंड पर भी व्यापक पैमाने पर पड़ा है. वहीं, अरब सागर में उठे साइक्लोन शक्ति की वजह से गुजरात और महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना जताई है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक तेज बरसात होने का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से जम्मू संभाग में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले इलाकों में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

