Last Updated:
Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में सवार एक युवक के बैग से 80 लाख रुपये बरामद किए. फिलहाल, जांच चल रही है.
रुपए से भरा यह बैग दिल्ली कैंट एक्सप्रेस गाड़ी के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक ट्रेन की बोगी से जीआरपी थाना पुलिस ने 80 लाख रुपए बरामद किए हैं. यह रुपए एक युवक बैग में भरकर रोहतक से दिल्ली ले जा रहा था. पुलिस ने युवक से जब बैग के बारे में पूछताछ की तो वह इस संबंध में कुछ भी ठोस जवाब नहीं दे सका. बताया जा रहा है कि रुपए से भरा यह बैग दिल्ली कैंट एक्सप्रेस गाड़ी के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा था.
जानकारी के अनुसार, ट्रैन में कैश लेकर जा रहे युवक की पहचान मूल रूप से रोहतक के मायना गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है. राहुल का परिवार रोहतक में नेहा ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप चलाता है. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से सोना और चांदी खरीदने के लिए यह कैश लेकर जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत मामले की छानबीन भी की जा रही है.
बहादुरगढ़ के जीआरपी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि युवक से उन्होंने कई बार पूछताछ की है. हर बार युवक अलग-अलग जवाब दे रहा है. यह पैसा हवाला का भी हो सकता है इसलिए मामले की छानबीन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पकड़े गए कैश के बारे में सूचना दे दी है. अब देखना होगा कि पुलिस पूछताछ में आगे क्या निकलकर सामने आता है.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

