Last Updated:
चंबा के तीसा क्षेत्र में शिकार के दौरान दलीप उर्फ दीपू की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने चार दोस्तों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है. जांच जारी है.
मृतक अपने चार साथियों के साथ तीसा से कोटि की ओर शिकार के लिए गया था. चम्बा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा क्षेत्र में जंगल में शिकार करने के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई. घटना को लेकर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि तीसा अस्पताल में एक युवक को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई, तो युवक की टांगों में गोली लगने की पुष्टि हुई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई. उधर, मृतक युवक की पहचान दलीप उर्फ दीपू पुत्र कंश निवासी डाकघर तीसा के रूप में हुई है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपने चार साथियों के साथ तीसा से कोटि की ओर शिकार के लिए गया था. इसी दौरान गोली चल गई और यह दुखद हादसा हो गया. पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106, 125, 3-5 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
एएसपी लखनपाल के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है. मृतक और अन्य युवक आपस में पुराने और करीबी दोस्त थे, जो अक्सर एक साथ बाहर घूमने जाया करते थे. हालांकि पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके पीछे कोई और कारण या साजिश तो नहीं है.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

