Last Updated:
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में साइप्रस से आए हर्षित कंबोज की तेज रफ्तार कार हादसे में मौत हो गई, तीन दोस्त घायल हुए. आर्यन पर FIR दर्ज, गांव में मातम पसरा है.
मृतक युवक की पहचान 22 साल के हर्षित कंबोज के रूप में हुआ.जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 22 साल के हर्षित कंबोज के रूप में हुआ. हर्षित जिला करनाल के कलरी जागीर गांव का रहने वाला था. हर्षित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब 15 दिन पहले ही साइप्रस से अपने घरवालों से मिलने घर लौटा था.
वे लोग यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे पर बडौदा गांव के पास पहुंचे तो आर्यन तेज स्पीड में जिगजैग तरीके से कार चलाते हुए कट मारने लगा. जैसे ही उसने कट मारा तो उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. कार पलटते ही वे चारों उसमें फंस गए. गांव के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए लाडवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया.
रविवार को जाना था साइप्रस
हर्षित पिछले साल जून-जुलाई में साइप्रस गया था. हर्षित 15 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आया था. रविवार को उसकी साइप्रस की फ्लाइट थी, लेकिन किसी को पता नहीं था उसके विदेश जाने से पहले ही उसकी मौत हो जाएगी. हर्षित की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है. बेटे की मौत से उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

