Last Updated:
Gift from Indian Railways: नवरात्रि के अवसर पर रेलवे की यह पहल न केवल भीड़ प्रबंधन में मदद करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं की यात्रा को भी सुविधाजनक बनाएगी. सीमित समय का यह ठहराव हजारों यात्रियों को लाभ पहुंचाएगा और धार्मिक यात्रा को सरल बनाएगा.
किन ट्रेनों को मिला ठहराव
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, कुल 10 प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर रुकने की अनुमति दी गई है. ये ट्रेनें अलग-अलग शहरों से चलकर श्रद्धालुओं को सीधे मैहर पहुंचने की सुविधा देंगी.
वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051): 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक मैहर पर 15:05 बजे पहुंचेगी और 15:10 बजे आगे बढ़ेगी. धनबाद–कोल्हापुर एक्सप्रेस (11046): 22 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक मैहर पर 22:25 बजे पहुंचेगी और 22:30 बजे रवाना होगी. कोल्हापुर–धनबाद एक्सप्रेस (11045): 26 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक मैहर पर 17:20 बजे पहुंचेगी और 17:25 बजे प्रस्थान करेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस (15268): 22 से 29 सितम्बर तक मैहर पर 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे चलेगी. रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15267): 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक मैहर पर 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे प्रस्थान करेगी. पूर्णा जं.–पटना एक्सप्रेस (17610): 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मैहर पर 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे चलेगी. पटना–पूर्णा जं. एक्सप्रेस (17609): 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक मैहर पर 17:15 बजे पहुंचेगी और 17:20 बजे प्रस्थान करेगी. बांद्रा टर्मिनस–पटना एक्सप्रेस (22971): 22 से 29 सितम्बर तक मैहर पर 15:05 बजे पहुंचेगी और 15:10 बजे रवाना होगी. पटना–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22972): 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक मैहर पर 08:15 बजे पहुंचेगी और 08:20 बजे प्रस्थान करेगी.
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का यह निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. पहले कई यात्री मैहर धाम तक पहुंचने के लिए नजदीकी स्टेशनों पर उतरकर सड़क मार्ग का सहारा लेते थे, लेकिन अब सीधे ट्रेन से मैहर तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

