Last Updated:
दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की, भारत-मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर चर्चा हुई.
मॉरिशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिले.भारत और मॉरीशस के रिश्ते महज कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह गहरे सांस्कृतिक और पारिवारिक बंधन की मिसाल भी हैं. मॉरीशस की आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का है, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार से गए प्रवासियों का वंशज. ऐसे में कांग्रेस और गांधी परिवार ने हमेशा मॉरीशस के साथ एक आत्मीय रिश्ता बनाए रखा है. कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान कई बार मॉरीशस और भारत के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिली. सोनिया गांधी और उनके परिवार ने कई मौकों पर मॉरीशस के नेताओं से न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी करीबी संबंध बनाए.
पीढ़ियों का जुड़ाव
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम स्वयं एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिनका भारत से रिश्ता बहुत पुराना है. उनके पिता सर शिवसागर रामगुलाम को मॉरीशस की आजादी का पितामह माना जाता है. वे भारतीय मूल के थे और भारत के नेताओं से उनके संबंध ऐतिहासिक रूप से बेहद करीबी रहे. कांग्रेस और रामगुलाम परिवार के रिश्ते दशकों पुराने हैं. नेहरू-गांधी परिवार और रामगुलाम परिवार ने एक-दूसरे के साथ हमेशा भरोसे और सहयोग का रिश्ता बनाए रखा. यही वजह है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदा मुलाकात को महज औपचारिकता नहीं, बल्कि इस रिश्ते की परंपरा का विस्तार माना जा रहा है.
मुलाकात का महत्व
दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों पर चर्चा हुई. खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका और मॉरीशस के लिए सहयोग के नए अवसरों पर भी बात हुई. सोनिया और राहुल गांधी ने रामगुलाम के भारत दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मॉरीशस के रिश्ते केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव से भी मजबूत हैं. इस मुलाकात से साफ है कि भारत-मॉरीशस संबंधों की नींव गहरी है और इसमें गांधी परिवार की भूमिका लंबे समय से अहम रही है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

