Last Updated:
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही के बीच पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. खुफिया रिपोर्ट के बाद BSF हाई अलर्ट पर है. बाढ़ से सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को नुकसान पहुंचा है, …और पढ़ें
पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन इस बाढ़ को घुसपैठ के अवसर में बदलने की साजिश रच रहे हैं.BSF ने बढ़ाई चौकसी
खुद भी बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान
वैसे पाकिस्तान खुद भी इन दिनों भारी बाढ़ से जूझ रहा है. 26 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देशभर में 900 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 1,000 से ज्यादा घायल हुए हैं. वहीं बाढ़ से 25 जिलों के 4,100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं. 26 अगस्त से अब तक पंजाब में कम से कम 56 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव दल अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं.
पाकिस्तान की प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने बताया कि पंजाब में जारी बाढ़ से 42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. रावी, सतलुज और चिनाब नदियों के किनारे बसे 4,100 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं. यहां अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में 425 राहत शिविर और टेंट सिटी स्थापित किए हैं, जहां अस्थायी आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. (एजेंसी इनपुट के साथ)
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

