Last Updated:
Kulgam Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित गुड्डर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों की गोलीबारी में सेना के दो जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं सुरक्षाबलों ने एक आतंक…और पढ़ें
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर (फाइल फोटो)दरअसल खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. खुद को घिरा हुआ देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं ताकि आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिल सके.
कश्मीर सहित 5 राज्यों में टेरर फंडिंग पर NIA का प्रहार
उधर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए की टीमें देशभर में छापेमारी कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर समेत पांच राज्यों में कुल 22 ठिकानों पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
यह तलाशी अभियान उन मामलों से जुड़ा है जिनमें देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क की फंडिंग व साजिश के सुराग मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज़ और कुछ अहम सबूतों को खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आतंकियों और उनके स्थानीय नेटवर्क को कमजोर करने और उनकी साजिशों को नाकाम करने के मकसद से की जा रही है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

