Last Updated:
Vice President Salary: उपराष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की तरह नियमित सैलरी नहीं मिलती. उनकी आमदनी राज्यसभा के अध्यक्ष के पद से जुड़ी है, लेकिन उन्हें कई तरह की सुविधाएं और पेंशन मिलती हैं.
उपराष्ट्रपति को नियमित सैलरी नहीं, वेतन राज्यसभा अध्यक्ष पद से मिलता है. (फाइल फोटो PTI)असल में उपराष्ट्रपति का वेतन सीधे तौर पर उनके पद से नहीं, बल्कि राज्यसभा के अध्यक्ष होने की भूमिका से जुड़ा है. यानी उपराष्ट्रपति को जो भुगतान मिलता है. वह दरअसल राज्यसभा के चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाने के एवज में होता है.
- नियमित सैलरी न होने के बावजूद उपराष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं-
- आधिकारिक आवास और कार्यालय
- मुफ्त मेडिकल सुविधा
- हवाई और रेल यात्रा की सुविधा
- मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा
- निजी सुरक्षा और स्टाफ
यही नहीं पद से हटने के बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति को 2 लाख रुपए मासिक पेंशन, टाइप-8 बंगला, निजी स्टाफ और मेडिकल सुविधा मिलती है. उनकी मृत्यु के बाद जीवनसाथी को भी छोटे आवास और कुछ सुविधाओं का हक दिया जाता है.
तो सवाल है कि क्या उपराष्ट्रपति को पीएम जैसी सैलरी मिलती है? इसका सीधा जवाब है-नहीं. उपराष्ट्रपति को नियमित वेतन नहीं मिलता, बल्कि उनकी कमाई और सुविधाएं राज्यसभा के चेयरमैन पद से जुड़ी होती हैं.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

