Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » यूपी का मौसम 13 जुलाई 2025: लखनऊ में बारिश से मौसम सुहाना, जानिए रविवार को बरसेगा पानी या उमस होगी शुरू? – up weather today forecast 13 july 2025 sunday uttar pradesh mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi
Hindi News

यूपी का मौसम 13 जुलाई 2025: लखनऊ में बारिश से मौसम सुहाना, जानिए रविवार को बरसेगा पानी या उमस होगी शुरू? – up weather today forecast 13 july 2025 sunday uttar pradesh mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi

HawkNewsBy HawkNewsJuly 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

​यूपी में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लखनऊ में बीते 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके बाद मौसम गजब का हो गया है। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश हुई है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

UP Weather News
यूपी मौसम समाचार

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को झमाझम बारिश हुई है। जिसका सिलसिला देर रात तक चला है। बीती रात में भी बादल गरजने के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सो में झमाझम बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिला है। प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग की माने तो रविवार को सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। साथ ही एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

बताते चलें कि 18 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को सुल्तानपुर में 44.2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि झांसी में 40.8 मिमी, हमीरपुर में 17 मिमी, बांदा में 18.2मिमी, फुरसतगंज में 13.6 मिमी और कानपुर शहर में 9.2मिमी तक बारिश हुई है। इसके साथ ही इटावा में 2मिमी, अयोध्या में 2 मिमी, गाजीपुर में 2.8 मिमी, उरई में 8.2 मिमी, शाहजहांपुर में 4 मिमी और नजीबाबाद में 2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ऐश्वर्य कुमार राय

लेखक के बारे मेंऐश्वर्य कुमार रायऐश्वर्य कुमार राय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रड्यूसर कार्यरत। गृहनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश का गोरखपुर, जहां जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने के बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी-डिप्लोमा की पढ़ाई। पेशेवर सफर देश की एकमात्र त्रिभाषीय एजेंसी UNI-वार्ता से शुरू हुआ। फिर NBT के साथ आगे की यात्रा। दिल्ली और लखनऊ कर्मभूमि। यात्रा, सिनेमा, दर्शन, इतिहास में दिलचस्पी।… और पढ़ें