यूपी में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लखनऊ में बीते 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके बाद मौसम गजब का हो गया है। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश हुई है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

मौसम विभाग की माने तो रविवार को सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। साथ ही एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
बताते चलें कि 18 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को सुल्तानपुर में 44.2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि झांसी में 40.8 मिमी, हमीरपुर में 17 मिमी, बांदा में 18.2मिमी, फुरसतगंज में 13.6 मिमी और कानपुर शहर में 9.2मिमी तक बारिश हुई है। इसके साथ ही इटावा में 2मिमी, अयोध्या में 2 मिमी, गाजीपुर में 2.8 मिमी, उरई में 8.2 मिमी, शाहजहांपुर में 4 मिमी और नजीबाबाद में 2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।


