Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Kannada TV actress Manjula Shruti: बेंगलुरु में कन्नड़ टीवी अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर उनके पति अमरेश ने बेवफाई के शक में हमला कर दिया। पति के हमले से घायल हुई एक्ट्रेस मंजुला श्रुति अस्पताल में एडमिट है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस के पति अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पारिवारिक विवादों के बावजूद, कन्नड़ टीवी अभिनेत्री और एंकर मंजुला श्रुति और उनके पति ने पिछले गुरुवार को सुलह कर ली थी, लेकिन उनकी यह सुलह घातक साबित हुई। मंजुला श्रुति पर बेंगलुरु में उनके पति ने बेवफाई के संदेह में हमला किया। पीड़िता श्रुति, ‘अमृतधारा’ जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

कन्नड़ टीवी अभिनेत्री और एंकर मंजुला श्रुति पर 4 जुलाई को हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मुनेश्वर लेआउट में हमला किया गया था और अब ये मामला सामने आया ह । श्रुति और अमरेश ने 20 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं और वे हनुमंतनगर में एक किराए के मकान में रह रहे हैं।
श्रुति के व्यवहार से नाखुश था पति
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, अमरेश कथित तौर पर श्रुति के व्यवहार से नाखुश थे, और उनके रिश्ते में तनाव आ गया था। श्रुति तीन महीने पहले अमरेश से अलग हो गई थीं और अपने भाई के साथ रहने लगी थीं। घर के किराए के पैसे पर विवाद होने के बाद, श्रुति ने हनुमंतनगर स्टेशन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद, पिछले गुरुवार को दंपति में सुलह हो गई थीऔ रवो घर वापस आ गई थी।
गर्दन, पसलियों पर किया चाकू से वार
चौंकाने वाली बात है कि अमरेश ने कथित तौर पर अगले दिन श्रुति पर हमला किया, जब उनके बच्चे कॉलेज के लिए निकल गए थे। हमले में पहले पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, उसके बाद उनकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार वार किया गया, साथ ही उनका सिर दीवार पर पटका गया।
पति के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए
श्रुति का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। हनुमंतनगर पुलिस ने अमरेश को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, श्रुति और अमरेश के बीच घरेलू विवाद के संबंध में हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

कौन है राधिका यादव के साथ Video में दिखने वाला इनाम-उल-हक? इसका नाम आते ही बदल गया केस का रुख!
-

क्या ऐश्वर्या राय नहीं चाहती थीं दूसरा बच्चा? आराध्या के जन्म के बाद ऐसा क्या हुआ था? अभिषेक बच्चन ने बताया सच
-

जगुआर क्रैश से पहले शहीद Lokendra Singh Sindhu का लास्ट मैसेज! 1 माह पहले बने पिता, पत्नी क्या करती है?
-

राधिका बनना चाहती थी ‘एल्विश यादव’, पिता ने खर्च किए 2.5 करोड़, फिर क्यों बेटी को मारने के लिए उठाई बंदूक?
-

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पिता ने क्यों जान से मारा? इस नए एंगल ने सबको चौंकाया, गाने का Video बना वजह?
-

PM Kisan Nidhi 20th Installment Date: कब आएगी पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त? तारीख को लेकर ये है अपडेट
-

Churu Jaguar Jet Crash: कौन थे वो दो पायलट, जिनकी जगुआर क्रैश में मौत, कहां के थे निवासी, एक गलती से शहीद
-

BJP President: कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? RSS ने तय किए मानदंड, आसान नहीं होगा चयन
-

Radhika Yadav: ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग, क्या ये है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताया सच
-

ऋषिराज सिंह देवड़ा की अंतिम उड़ान: शादी की तैयारी कर रहे थे माता-पिता, बेटा चूरू फाइटर जेट क्रैश में शहीद
-

Humaira Asghar Ali: 6 महीने पहले ही मर गई थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली, मिली कीड़े लगी लाश, हुई रहस्यमयी मौत?
-

‘नेताओं को 75 की उम्र में हो जाना चाहिए रिटायर’, मोहन भागवत की नसीहत पर राजनीति गरम, विपक्ष ने PM पर ली चुटकी
-

‘मेरे सपने में आई और अपनी आखिरी इच्छा’, यूट्यूबर का शेफाली जरीवाला पर बड़ा दावा
-

Severe Rainfall Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए कहां-कहां जारी हुआ Red Alert?
-

‘500 फीट नीचे गए तो नहीं बच सकते’, Jaguar Crash में शहीद लोकेंद्र के भाई ने बताई चूक की जड़, 9 नंबर बना अनलकी

