Last Updated:
Punjab News: पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर मोटरसाइकिल सवार ने डिवाइडर पर बोरी फेंकी, जिसमें महिला का शव मिला. पुलिस जांच में शव पर चोट के निशान पाए गए. आरोपी की तलाश जारी है.
लुधियाना में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया.
हाइलाइट्स
- लुधियाना में बोरी में मिला महिला का शव.
- पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
- शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका.
दो शख्स बाइक पर बोरी लेकर आते हैं. बाइक सवार आरोपी सबके सामने सड़क पर बाइक लगाता है. उससे लोग सवाल पूछते हैं, तभी वह बोरी को डिवाइडर पर फेंककर नौ दो ग्यारह हो जाता है. जब लोगों ने उससे बोरी के बारे में पूछा तो बाइक चलाने वाले ने जवाब दिया कि उसमें सड़े हुए आम हैं. लेकिन बाद में पुलिस की जांच में बोरी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि आरती चौक के पास किसी ने बोरी फेंकी है और इसमें लाश होने का शक है. लोगों ने बोरी फेंकने वाले दोनों लड़कों को रोककर पूछा कि इसमें क्या है तो उन्होंने कहा कि सड़े हुए आम हैं और यह कहने के बाद वे भाग गए. एक ने सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहनी थी और एक सादे ड्रेस में था.
पुलिस के मुताबिक, उस बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. नंबर के आधार पर आरोपियों को ढूंढा जा रहा है. एक युवक ने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहन रखी थी. दोनों ही प्रवासी लगते हैं. पुलिस जांच की जा रही है. सूत्रों की मानें तो महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष रही होगी. शव पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

