Last Updated:
Shiv Sena MLA Slapgate: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने खराब खाना परोसे जाने पर MLA हॉस्टल की कैंटीन कर्मचारी की पिटाई कर दी. गायकवाड़ ने कहा कि खाना बासी था और अगर फिर ऐसा हुआ तो वे फिर मारेंगे.
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई कर दी.
हाइलाइट्स
- शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को पीटा.
- खराब खाना परोसे जाने पर विधायक को आया गुस्सा.
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
विधायकजी ने बताई पिटाई की वजह
गायकवाड़ ने सवाल उठाया, ‘क्या हमें जहर परोसा जा रहा है? यहां ग्रामीण इलाकों से आए कई विधायक रहते हैं. क्या उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा?’ उन्होंने कहा कि पहले भी दो बार उन्होंने कैंटीन की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.’
‘फिर ऐसा हुआ तो फिर से मारूंगा’
जब गायकवाड़ से कर्मचारी के साथ मारपीट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई गलत काम नहीं किया. खाना बेहद खराब स्थिति में था. अगर फिर ऐसा खाना दिया गया, तो मैं फिर से मारूंगा. मुझे कोई पछतावा नहीं है.’
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में भाषाई विवाद भी गरमाया हुआ है. मनसे (MNS) की तरफ मराठी भाषा को बढ़ावा देने की आक्रामक मुहिम के चलते महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और महायुति सरकार (भाजपा के नेतृत्व में) के बीच तनाव चल रहा है. कुछ दिन पहले ही मनसे कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक उत्तर भारतीय दुकानदार से जबरन मराठी में बात करने के लिए कहते हुए दिखे और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

