Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » विराट कोहली का रिकॉर्ड मटियामेट, डॉन ब्रैडमैन बाल-बाल बचे, शुभमन गिल के नाम कप्तानी का ये महारिकॉर्ड – shubman gill broke virat kohli record to become indian captain with highest score in test
Hindi News

विराट कोहली का रिकॉर्ड मटियामेट, डॉन ब्रैडमैन बाल-बाल बचे, शुभमन गिल के नाम कप्तानी का ये महारिकॉर्ड – shubman gill broke virat kohli record to become indian captain with highest score in test

HawkNewsBy HawkNewsJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वे इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Shubman Gill
शुभमन गिल टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने
बर्मिंघम: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है। एजबेस्टन के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है। गिल ने इस मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक लगा दिया। इंग्लैंड में इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान दोहरा शतक नहीं लगा पाया था। इसके साथ ही शुभमन गिल का विराट कोहली के नाम दर्ज बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान

विराट कोहली के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर नाबाद 254 रनों की पारी खेली थी। अब शुभमन गिल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 136वें ओवर में शोएब बशीर की गेंद पर एक रन लेकर गिल विराट कोहली से आगे निकले। टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे बड़ी 400 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। ब्रैडमैन ने कप्तान के रूप में 270 रन बनाए थे लेकिन गिल उन्हें पीछे छोड़ने से चूक गए।शुभमन गिल 269 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने। यह टेस्ट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की छठी सबसे बड़ी पारी है। 2016 में करुण नायर के 303 रनों के बाद किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी
वीरेंद्र सहवाग- 319 रन vs साउथ अफ्रीका
वीरेंद्र सहवाग- 309 रन vs पाकिस्तान
करुण नायर– 303 रन vs इंग्लैंड
वीवीएस लक्ष्मण- 281 रन vs ऑस्ट्रेलिया
राहुल द्रविड़- 270 रन vs पाकिस्तान
शुभमन गिल- 269 रन vs इंग्लैंड

इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर

शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम था। उन्होंने ओवल के मैदान पर 1979 में चौथी पारी में 221 रन ठोके थे। इससे पहले एशिया के बाहर कोई भी भारतीय खिलाड़ी टेस्ट में 250 रन नहीं बना पाया था। एशिया से बाहर भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। उन्होंने 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 241 रन ठोके थे।

ऋषिकेश कुमार

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2018 में मीडिया डेब्यू। Sportzwiki और दैनिक भास्कर एनएनआर की पिच पर बैटिंग के बाद अब NBT ऑनलाइन में छक्के-चौके उड़ा रहे। फुटबॉल के फुल टाइम और क्रिकेट के पार्ट टाइम फैन। यूरोपियन फुटबॉल में खास रुचि। टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी के साथ कबड्डी और एथलेटिक्स भी देखना और उसके बारे में पढ़ना-लिखना पसंद। घूमने और खाने का शौक।… और पढ़ें