International
oi-Vishwanath Saini
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच तनातनी नए मुकाम पर पहुंच गई है। इस बार विवाद को हवा दी है मस्क के एक पूर्व मित्र और मशहूर न्यूरोसाइंटिस्ट फिलिप लो ने दावा किया है कि मस्क अब ट्रंप को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगा सकते हैं।
अब वह ट्रंप का साथ नहीं देंगे-फिलिप लो
पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में लो ने कहा कि “एलन और मेरे बीच भी वर्षों में कई बार खटपट हुई है, लेकिन मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि अब वह ट्रंप के खिलाफ काम करेंगे।” उन्होंने कहा कि एलन मस्क खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं और ट्रंप से नाता तोड़ चुके हैं।

लो ने यह भी कहा कि “जो सोच रहे हैं कि मस्क ट्रंप के लिए दान देंगे, कांग्रेस को अपने पक्ष में करेंगे या चुनावों में निवेश करेंगे – वे अब भी ऐसा करते दिख सकते हैं, लेकिन भीतर से यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है।”
‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर मस्क का हमला
इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में मस्क ने ट्रंप प्रशासन की ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ नीति पर कड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा कि इस कानून से लाखों नौकरियां खत्म हो सकती हैं और अमेरिका की रणनीतिक स्थिति को जबरदस्त नुकसान पहुंचेगा।
“बहुत tempting है, लेकिन…” – मस्क की ट्रंप को चेतावनी
मामला तब और गरमा गया जब ट्रंप के एक बयान ने इंटरनेट पर आग लगा दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क को देश से निकालने की सोच रहे हैं, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा – “देखना होगा, DOGE को एलन पर छोड़ना पड़ेगा…”
इस पर मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। X (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “बहुत tempting है इसे और बढ़ाना… लेकिन अभी के लिए रुक रहा हूं।”
एक दिन में 12 अरब डॉलर का नुकसान
इस राजनीतिक झगड़े के बीच मस्क को भारी आर्थिक झटका भी लगा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई को टेस्ला के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में करीब 12 अरब डॉलर की कमी आई।
-

‘या तो इसकी शादी हो गई है या फिर गर्लफ्रेंड का चक्कर है’, सालों बाद खुला संजना-बुमराह की मोहब्बत का राज?
-

Heart Attack: सिर्फ एक जिले में हार्ट अटैक से 22 दिन में 40 की मौत, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
-

LPG Price: जुलाई के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
-

IAF Airstrip Scam: मां-बेटे ने मिलकर कैसे बेच दी एयरफोर्स की जमीन? 28 साल बाद हुआ एयरस्ट्रिप स्कैम का खुलासा
-

अखिलेश यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया? सालाना आय जानकर रह जाएंगे दंग!
-

Shefali Jariwala Death: शेफाली ने मौत से पहले क्यों रखा था उपवास? खाली पेट लिया खास इंजेक्शन, बड़ा खुलासा
-

Ajab Gajab: मनचाही लड़की से शादी करो, रात बिताओ और छोड़ दो – यहां $850 में सब कुछ ‘लीगल’! कौन सी है जगह?
-

Raja Raghuvanshi Case: 2 मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी सोनम, क्या राजा से पहले राज से भी कर ली थी शादी?
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
-

Sanjay Kapur नहीं इस शख्स को करीना कपूर बुलाती थीं जीजू, Karishma Kapoor से था कौनसा रिश्ता?
-

Gold Rate: महीने के पहले दिन क्या है सोने-चांदी का भाव? चेक करें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट
-

Akhilesh Yadav birthday: सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं, सपा प्रमुख ने जवाब में क्या लिखा?

