International
oi-Ankur Sharma
Al Qaeda: एक बड़ी खबर माली से है, जहां एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है, एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना उस समय हुई जब भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने पश्चिमी माली के केयेस क्षेत्र में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री पर एक साथ हमला किया।
स्थानीय खबरों के अनुसार, बंदूकधारियों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया और हमले के दौरान मजदूरों को बंधक बना लिया। अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) पर इस अपहरण का संदेह है, जिसने माली में कई हमले किए हैं।

इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इसे निहायत ही घृणित काम बताया है और माली सरकार से श्रमिकों की ‘सुरक्षित और शीघ्र’ रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘यह घटना 1 जुलाई को हुई, जब सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने फैक्ट्री परिसर पर एक साथ हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया। भारत सरकार इस कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करती है और माली गणराज्य की सरकार से हमारे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आह्वान करती है।’
भारतीय दूतावास अधिकारियों के संपर्क में (Al Qaeda)
बामाको में भारतीय दूतावास बंधकों को छुड़ाने के लिए मालियन अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है। मिशन अपहृत श्रमिकों के परिवारों को भी सूचित कर रहा है। बयान में कहा गया है कि ‘मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए विभिन्न स्तरों पर लगे हुए हैं।’
‘प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता’ (Al Qaeda)
इस बीच, विदेश मंत्रालय ने माली में रहने वाले सभी भारतीयों से अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने और अपडेट और सहायता के लिए नियमित रूप से दूतावास के संपर्क में रहने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने दोहराया कि वह ‘अपहृत भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है’ और कहा कि ‘वह प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।’
जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (Al Qaeda)
माली में अपहरण में संदिग्ध जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। यह संगठन पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में कई हमलों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है।
-

Shefali Jariwala: ‘पल्स रूक गई थी,आंखें बंद थी’, मौत से चंद घंटे पहले कैसी थी शेफाली की हालत? करीबी ने बताया
-

Shefali Jariwala की मौत के बाद तोड़ी EX हसबैंड ने चुप्पी! तलाक के बाद भी ऐसा था रिश्ता, आखिरी बार क्या कहा था?
-

IND-W vs ENG-W: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
-

‘या तो इसकी शादी हो गई है या फिर गर्लफ्रेंड का चक्कर है’, सालों बाद खुला संजना-बुमराह की मोहब्बत का राज?
-

Heart Attack: सिर्फ एक जिले में हार्ट अटैक से 22 दिन में 40 की मौत, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
-

LPG Price: जुलाई के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
-

IAF Airstrip Scam: मां-बेटे ने मिलकर कैसे बेच दी एयरफोर्स की जमीन? 28 साल बाद हुआ एयरस्ट्रिप स्कैम का खुलासा
-

अखिलेश यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया? सालाना आय जानकर रह जाएंगे दंग!
-

Shefali Jariwala Death: शेफाली ने मौत से पहले क्यों रखा था उपवास? खाली पेट लिया खास इंजेक्शन, बड़ा खुलासा
-

Ajab Gajab: मनचाही लड़की से शादी करो, रात बिताओ और छोड़ दो – यहां $850 में सब कुछ ‘लीगल’! कौन सी है जगह?
-

Raja Raghuvanshi Case: 2 मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी सोनम, क्या राजा से पहले राज से भी कर ली थी शादी?
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
-

Sanjay Kapur नहीं इस शख्स को करीना कपूर बुलाती थीं जीजू, Karishma Kapoor से था कौनसा रिश्ता?
-

Gold Rate: महीने के पहले दिन क्या है सोने-चांदी का भाव? चेक करें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट
-

Akhilesh Yadav birthday: सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं, सपा प्रमुख ने जवाब में क्या लिखा?

